Main Slideन्यूज़ निबंध

उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा 2025: श्रद्धालुओं ने सराही मुख्यमंत्री धामी की व्यवस्थाएं, यात्रा बनी सुगम और सुरक्षित

उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा 2025 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार इस वर्ष की चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह से समर्पित है। प्रदेश सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि चारधाम के दर्शनों के लिए पहुंचे सभी श्रद्धालु यात्रा की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से अत्यंत प्रसन्न नजर आ रहे हैं।

उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा 2025 चारों पवित्र धामों – यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शानदार व्यवस्थाएं

श्रद्धालुओं को साफ-सफाई, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुगम आवागमन और समग्र व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली हैं। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखण्ड सरकार की यह दृढ़ प्रतिबद्धता है कि प्रत्येक श्रद्धालु को अपनी चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धा, सुविधा और सुरक्षा का संपूर्ण अनुभव प्राप्त हो। उन्होंने बताया कि शासन और प्रशासन की टीमें लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं और उनमें सुधार की प्रक्रिया भी जारी है, ताकि यह पावन यात्रा सभी तीर्थयात्रियों के लिए अविस्मरणीय और आरामदायक बनी रहे। इंदौर से पहली बार यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए आए रघुनन्दन व्यास जी ने यात्रा की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा, “मैं पहली बार देवभूमि उत्तराखण्ड आया हूं और टैक्सी स्टैंड से यमुनोत्री के सात किलोमीटर के चढ़ाई वाले पूरे रास्ते में सरकार द्वारा शानदार व्यवस्थाएं की गई हैं। जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर लगे हुए हैं और उत्तराखण्ड पुलिस एवं प्रशासन सुरक्षा के प्रति पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है। ऐसी उत्कृष्ट व्यवस्था पूरे देश में शायद ही कहीं और देखने को मिले।

” इंदौर शहर से ही दर्शन करने पहुंचीं एक अन्य श्रद्धालु, ऊषा जी, ने यहां की स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, “मैं यहां की स्वास्थ्य सुविधा देखकर बहुत खुश हूं। किसी भी व्यक्ति को थोड़ी भी असहजता महसूस होने पर स्वास्थ्यकर्मी तुरंत उसका उपचार कर रहे हैं। ऐसी बेहतरीन व्यवस्था के लिए हम उत्तराखण्ड सरकार को हृदय से धन्यवाद देते हैं।” दिल्ली से गंगोत्री धाम पहुंचे मुकेश कुमार जी ने उत्तराखण्ड शासन और प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही बेहतर सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि गंगोत्री धाम के मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालु बिना किसी धक्का-मुक्की के सुव्यवस्थित तरीके से मां गंगा के दर्शन कर पा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि धाम और यात्रा मार्ग में पीने के पानी से लेकर शौचालयों तक सभी व्यवस्थाएं अत्यंत उत्कृष्ट हैं और वे खुशी-खुशी अपनी यात्रा का आनंद ले रहे हैं।

गाजियाबाद से केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु आकाश गुप्ता भी यात्रा व्यवस्थाओं से काफी प्रभावित दिखे और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की इस प्रकार, उत्तराखण्ड सरकार की कुशल प्रबंधन और समर्पण के चलते इस वर्ष की चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक सुखद और यादगार अनुभव साबित हो रही है। श्रद्धालुओं की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सरकार के प्रयासों की सफलता को दर्शाती हैं।

Photo DIPR UTTRAKHAND

Read Also – चारधाम यात्रा 2025: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी यात्रियों का पंजीकरण रद्द, सुरक्षा कड़ी

Related Articles

Back to top button