Main Slideन्यूज़ निबंधबॉलीवुड बॉक्स

प्रीति जिंटा किस बात से हैं दुखी? कहा हम अपने बच्चों को हिंदू रीति से पाल रहे हैं

प्रीति जिंटा मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर अपने बारे में खबरों को लेकर दुखी हैं। प्रीति ने कहा कि लोग उनकी धार्मिक स्वतंत्रता को राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं खास तौर पर जब वह कुंभ के दौरान मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए गई तो तो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बीजेपी ज्वाइन करने की बातें पूछी।बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा लाहौर 1947 से वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

प्रीति जिंटा ने आलोचकों को एक्स पर जवाब दिया

प्रीति जिंटा ने उन आलोचकों को जवाब दिया है जिन्होंने उनको भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने और पार्टी के प्रति राजनीतिक झुकाव होने का आरोप लगाया। प्रीति ने अपने ट्वीट में इस बात को खारिज करते हुए साफ किया कि महाकुंभ के आयोजन के दौरान मंदिरों में उनकी यात्रा उनके व्यक्तिगत यात्रा का हिस्सा थी जिसमें किसी भी पॉलीटिकल पार्टी के जुड़ाव की कोई बात नहीं है। प्रीति ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों की समझ के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है लोगों के साथ वर्तमान समय में समस्या ये है कि लोग पहले की अपेक्षा अब ज्यादा आलोचनात्मक हो गए हैं, उन्होंने कहा कि मंदिर या महाकुंभ में जाना मेरी व्यक्तिगत चेतना और पहचान है जिस पर मुझे गर्व है मेरा आशय राजनीति या भाजपा में शामिल होने का बिल्कुल भी नहीं है। प्रीति ने अपने एक दूसरे ट्वीट में बताया कि उन्हें अपने बच्चों के लालन-पालन के बारे में भी सुनने को मिलता है इसके बारे में उन्होंने जोड़ देते हुए कहा कि वह भारत से दूर रहने के बावजूद भी अपने बच्चों को देश की संस्कृति और भारत की जड़ों से जुड़े रखना चाहती हैं प्रीति ने कहा कि एक मां बनने और एक विदेशी देश में रहने के बाद में भी मैं ये बताना चाहती हूं कि मेरे बच्चे ये बिल्कुल भी ना भूले कि वो आधे भारतीय हैं , क्योंकि मेरे पति नास्तिक हैं इसके बावजूद भी हम अपने बच्चों को हिंदू रीति से पाल रहे हैं।

प्रीति जिंटा ने पांच साल तक डेटिंग करने के बाद 2016 में जीन गुडइनफ से एक निजी समारोह में शादी की। मार्शल बिजनेस स्‍कूल से मैनेजमेंट ग्रेजुएट जीन गुडइनफ लॉस एंजिलिस के जाने-माने फाइनेंशियल कंसलटेंट हैं .यह जोड़ा लॉस एंजिल्स में एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए मिला था। इस जोड़े ने 2021 में सरोगेसी के ज़रिए जुड़वाँ बच्चों, जय और जिया को माता-पिता का प्यार दे रहे हैं

उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा कि दुख की बात यह है कि मुझे निरंतर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है और मेरी व्यक्तिगत पसंद को राजनीतिक रूप दिया जाता है जिससे कि उनकी शांति छीनी जा रही है। जिंटा ने कहा कि मुझे अपने बच्चों को देश की जड़ों और धर्म के बारे में सीखाते रहने में गर्व महसूस होता है जिसके लिए मुझे लोगों को जवाब देते रहना चाहिए। अपने ट्वीट के अंत में उन्होंने लिखा” चलो आगे बढ़ने का समय आ गया है… आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं

Read Also – पाकिस्तान की सीमा हैदर ने कहा मैं भारत की बहू हूं मुझे भारत में रहने दो

Photo – Social Media

Related Articles

Back to top button