उत्तराखण्ड: मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन, कुम्भ 2027 और ऋषिकेश-डोईवाला रेल प्रोजेक्ट पर दिए कड़े निर्देश

ऋषिकेश-डोईवाला रेल प्रोजेक्ट देहरादून : उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने राज्य की महत्वाकांक्षी रेल परियोजनाओं और आगामी कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सचिवालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।बैठक में उत्तर रेलवे (मुरादाबाद मंडल) की DRM श्रीमती विनीता श्रीवास्तव और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
ऋषिकेश-डोईवाला रेल प्रोजेक्ट : संयुक्त सर्वेक्षण के निर्देश
मुख्य सचिव ने ऋषिकेश-डोईवाला बाईपास रेलवे लाइन परियोजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि:
- राजाजी नेशनल पार्क और वन विभाग की 3.62 हेक्टेयर वन भूमि को लेकर रेलवे, मुख्य वन्यजीव वार्डन और पार्क प्रशासन के साथ मिलकर एक संयुक्त सर्वेक्षण किया जाए।
- सर्वेक्षण के बाद विस्तृत निरीक्षण आख्या जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराई जाए ताकि परियोजना में विलंब न हो।
देहरादून-सहारनपुर टनल रेल लाइन और हर्रावाला स्टेशन का कायाकल्प
बैठक में देहरादून-मोहण्ड-सहारनपुर टनल आधारित रेलवे लाइन पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने रेलवे अधिकारियों को इस परियोजना का Final Location Survey तेजी से पूरा कर अद्यतन स्थिति से अवगत कराने को कहा।
इसके अतिरिक्त, हर्रावाला रेलवे स्टेशन को एक आधुनिक टर्मिनल के रूप में विकसित करने के लिए रेलवे को निर्देशित किया गया कि वे अपना मास्टर प्लान शासन के साथ साझा करें। प्रशासन और रेलवे मिलकर इसके विस्तार के लिए संयुक्त सर्वे करेंगे।
कुम्भ मेला-2027: श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए बनेगा जॉइंट ट्रैफिक प्लान
हरिद्वार में होने वाले कुम्भ मेला-2027 को लेकर मुख्य सचिव ने रेलवे और जिला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया।
- यातायात व्यवस्था: DM हरिद्वार, SSP, मेलाधिकारी और GRP के साथ मिलकर एक संयुक्त Traffic Plan तैयार किया जाएगा।
- सुरक्षा और बुनियादी ढांचा: हरिद्वार रेलवे सुरंग के पास Slope Stabilization (ढलान स्थिरीकरण) कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।



