Main Slideन्यूज़ निबंध

Uttarakhand डोईवाला पहुंची कांग्रेस न्याय यात्रा, हरीश रावत और गणेश गोदियाल ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

कांग्रेस न्याय यात्रा:डोईवाला: राज्य में आगामी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ डोईवाला विधानसभा पहुंची, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। यात्रा के जरिए कांग्रेस ने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक धमक दिखाई और राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ सीधा मोर्चा खोला।

कांग्रेस न्याय यात्रा में उत्तराखंड कांग्रेस की पूरी अग्रिम पंक्ति एक मंच पर

अग्रिम पंक्ति ने दिखाई एकजुटता
न्याय यात्रा के दौरान आयोजित विशाल जनसभा में उत्तराखंड कांग्रेस की पूरी अग्रिम पंक्ति एक मंच पर नजर आई। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्तमान सरकार में प्रदेश का युवा, किसान और आम नागरिक ठगा हुआ महसूस कर रहा है। न्याय यात्रा का उद्देश्य जनता के अधिकारों की रक्षा करना और शोषितों की आवाज बनना है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता और जल-जंगल-जमीन के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। वहीं चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने सरकार की जनविरोधी नीतियों और ध्वस्त कानून व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस जन-जन तक पहुंचकर कुशासन को उजागर करेगी।

जनविरोधी नीतियों और मुख्य मुद्दों पर सरकार का घेराव
यात्रा के दौरान वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने राज्य के मुख्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, अंकिता भंडारी न्याय, भर्ती घोटालों, बढ़ती महंगाई और कानून व्यवस्था जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरा गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जोत सिंह गुंसोला, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों और हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।

डोईवाला में आयोजित इस न्याय यात्रा के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंका। मंच से सभी दिग्गजों ने एकसुर में संकल्प लिया कि उत्तराखंड की अस्मिता, जन-अधिकारों और न्याय की यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी तथा आगामी चुनाव में जनहितैषी शासन स्थापित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button