Main Slideन्यूज़ निबंध

शाबाश जाॅबाज़ : संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे सात लोगों को सकुशल निकाला गया

फायर सर्विस और एसडीआरएफ का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून,देहरादून में दिनांक 19 जुलाई 2026 को सिटी कंट्रोल रूम द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि संतला देवी मंदिर के आसपास नदी के बीच में कुछ लोग फंस गए हैं। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण उन्हें तुरंत रेस्क्यू की आवश्यकता थी।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। इस रेस्क्यू टीम में डीवीआर आकाश चौधरी, एफएम विनोद, एफएम भूपेंद्र, डब्ल्यूएफएम अंजलि और डब्ल्यूएफएम शालिनी शामिल थे।

फायर सर्विस की टीम और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने मल्टी परपज रोप, थ्रो बैग और अन्य जरूरी उपकरणों की सहायता से नदी के तेज बहाव के बीच फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों में सीमा द्वार निवासी सुशील (26 वर्ष) पुत्र इंद्रदेव, बल्लीवाला निवासी मुकेश (35 वर्ष) पुत्र महादेव, सीमा द्वार निवासी प्रेम कुमार (27 वर्ष) पुत्र महेंद्र, रोशन गुप्ता (32 वर्ष) पुत्र जनार्दन, सीमा द्वार निवासी राजेश (30 वर्ष) पुत्र महेंद्र, सीमा द्वार निवासी पवन (25 वर्ष) पुत्र इंद्रदेव और सीमा द्वार निवासी सूरज (30 वर्ष) पुत्र सिताई शामिल हैं।

इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर सीओ मसूरी महोदय, थाना केंट के पुलिसकर्मी और एसआई मौजूद रहे। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू कार्य में अपनी सजगता दिखाते हुए काफी सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button