Main Slideन्यूज़ निबंध

Tunnel से जिंदा निकाले गए कर्मवीर, देश में खुशी की लहर

उत्तरकाशी, तमाम बचाव एजेंसियों की मेहनत और देश भर के लोगों की दुआएं काम आईं और इन्हीं दुआओं के चलते आखिरकार अंधेरे में जो जिंदगियां सुरंग में कैद हो गई थी उन्होंने अपने आत्म बल और देश के नागरिकों की दुआओं की बदौलत मौत को हराकर वापस अपने परिवार समेत देशवासियों के चेहरे की मुस्कुराहट लौटा दी है।

कर्मवीरों को सुरंग से बाहर निकालने की खुशी

जीत की इस खुशी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को धन्यवाद देते हुए खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि उनके लिए आज ही ईगास पर्व है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है। जितनी प्रसन्नता श्रमिक बंधुओं और उनके परिजनों को है, उतनी ही प्रसन्नता आज मुझे भी हो रही है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। जिन्होंने देवदूत बनकर इस अभियान को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि सही मायनों में हमें आज ईगास पर्व की खुशी मिली है। उन्होंने कहा कि भगवान बौख नाग देवता पर हमें विश्वास था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञ इस अभियान में लगे थे। प्रधानमंत्री जी ने पल-पल इस अभियान की निगरानी की। उनके मार्गदर्शन में बेहतरीन समन्वय ने असंभव को संभव में बदला। उन्होंने अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य के प्रति भी आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button