Main Slideन्यूज़ निबंध

देव कमल:CM धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया

देव कमल: बीजेपी के स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ पार्टी का ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड भाजपा की पत्रिका ‘देव कमल’ का विमोचन भी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पदाधिकारियों के साथ किया।

भाजपा स्थापना दिवस-देव कमल

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ‘भाजपा’ का स्थापना दिवस भाजपा परिवार के सदस्यों के लिए बहुत ही खास दिवस है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद तथा पंचनिष्ठाओं की संगत विचार धाराओं को साकार करने की दिशा में भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में समर्पण भाव के साथ कार्य कर रही है, इस लोकसभा चुनाव में भी हम सभी कार्यकर्ता 400+ सीटों के साथ भाजपा को विजयी बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Read Also

सबसे बड़ा सवाल:कांग्रेस में सत्ता की भूख नहीं बची – हरीश रावत

पौड़ी सीट पर ख़ास नज़र

जखोली, रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा में सीएम धामी ने कहा कि देवतुल्य जनता पौड़ी लोकसभा सीट पर प्रचंड बहुमत से विकास एवं राष्ट्रवाद का कमल खिलायेगी । यह चुनाव प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश को आगे ले जाने का चुनाव है। निश्चित तौर पर अगले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में होने वाले कार्य सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करेंगे। धामी ने कहा कि प्रदेश की जनता को मोदी की गारंटी और उनके नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की लोक निष्ठा पर पूरा भरोसा जताती है।

Related Articles

Back to top button