खटीमा में युवा आपदा मित्र योजना के तहत NCC कैडेट्स को दिया गया 7 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित युवा आपदा मित्र योजना के तहत खटीमा के सिटी कॉन्वेंट स्कूल में 05 यूके बटालियन एनसीसी नेवल कैडेट्स का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) और ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों पर जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का समन्वय किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन में Incident Response System (IRS) की भूमिका, अंतर-विभागीय समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और संसाधन प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने मैदानी अनुभवों को साझा करते हुए आपदा के समय अनुशासन, टीमवर्क और त्वरित निर्णय क्षमता के महत्व पर बल दिया।
कार्यक्रम में नैनीताल से आए मास्टर ट्रेनर नवीन चंद्र और एसडीआरएफ (SDRF) टीम ने कैडेट्स को भूकंप, वनाग्नि और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के व्यावहारिक उपाय सिखाए। कैडेट्स को दुर्गम और ऊंचे स्थानों पर बचाव कार्यों के लिए रैपलिंग का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में घायलों की जान बचाने के लिए प्राथमिक उपचार (First Aid) का गहन प्रशि प्रशिक्षण शिविर में कुल 50 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव कार्यों (Search and Rescue Operations) के लिए कुशल बनाना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से राहत कार्य तेजी से चलाए जा सकें।



