Main Slideन्यूज़ निबंध

हल्द्वानी रिपोर्ट: घायलों से मिलने पहुंचे CM धामी

हल्द्वानी रिपोर्ट : अतिक्रमण हटाने पहुंचे सरकारी अमले पर उपद्रवियों के हमले में घायल लोगों से मिलने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी कोतवाली में घायल पुलिस कर्मियों, नगर निगम कर्मियों अधिकारियों और कर्मचारियों से मुख्यमंत्री धामी ने मुलाकात करके उनका हाल जाना इसके बाद सीएम ने मीडिया को संबोधित करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने का ऐलान भी किया। जानकारी के अनुसार अभी तक चार लोगों के मरने की पुष्टि हुई है और वही 100 से ज्यादा लोग इस वारदात में घायल हुए हैं.

घायल लोगों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Read Also

यूनिफॉर्म सिविल कोड हुआ पास, उत्तराखंड ने रचा इतिहास

हल्द्वानी उपद्रवियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हिंसा में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाया गया , उन्होंने कहा कि देवभूमि में इस प्रकार की वारदात पहले कभी नहीं हुई है जिसमें सरकारी संपत्ति को नष्ट किया गया हो और इस तरह से महिला पुलिस कर्मियों सहित अधिकारियों और कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया गया है इसमें दोषी पाए जाने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा.

दोषी बख्शे नहीं जाएंगे- मुख्यमंत्री धामी

पत्रकारों के कैमरे तोड़ दिए गए

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि उनके पास कई पत्रकारों के भी फोन आए हैं जिनको मारा पीटा गया और उनके कैमरे तोड़ दिए गए महिला एसडीम के ऊपर भी हमला किया गया इन सभी बातों की जानकारी उनको है और वह आज यहां पर इन लोगों का हाल-चाल जानने आए हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है हल्द्वानी रिपोर्ट दोषी बख्शे नहीं जाएंगे, धामी ने कहा कि पत्थरों और बंदूकों से हमारे लोगों पर हमला किया गया है और सरकारी संपत्ति को नष्ट किया गया है जिसको की बिल्कुल भी माफ नहीं किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button