Main Slideन्यूज़ निबंध

Uttrakhand पुलिस:महिला कांस्टेबल पूजा भट्ट ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जीता मेडल

Uttrakhand पुलिस: उत्तराखंड पुलिस सहित पूरा उत्तररखण्ड महिला कानिस्टेबल पूजा की कर रह है जमकर तारीफ , उत्तराखंड पुलिस की महिला कांस्टेबल पूजा भट्ट ने 13वीं ओपन नेशनल महिला बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन में बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। वहीं, हरिद्वार पहुंचने पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पूजा को सम्मानित किया है।

Also Read

उत्तराखंड मतदान शपथ:निर्भीक होकर करें मतदान -मुख्य सचिव

शाबास पूजा,Uttrakhand पुलिस

  हरिद्वार  के खानपुर थाने में तैनात 22 वर्षीय कांस्टेबल पूजा भट्ट ने गोवा के वास्को में हुई 13वीं ऑल इंडिया वूमेन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य) जीता है। गोवा से मेडल जीतकर आई पूजा भट्ट का पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने सम्मानित किया। साथ ही इनाम के रूप में फ्लाइट से आने जाने का किराया देने का भी ऐलान किया। मालूम हो कि  पूजा भट्ट मूल रूप से पौड़ी जिले की रहने वाली हैं, इससे पहले भी वो बॉडी बिल्डिंग में मिस ऋषिकेश रह चुकी हैं और  वो हल्द्वानी में हुई चैंपियनशिप की विनर भी रह चुकी हैं। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल  का कहना है कि कांस्टेबल पूजा भट्ट ने देश में उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है जो  Uttrakhand पुलिस के लिए गौरव की बात है।

Related Articles

Back to top button