हरियाली महोत्सव :सावन के गीतों पर हरे परिधानों में झूमी महिलाएं ,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सावन और कजरी के गूंजे गीत

हरियाली महोत्सव :सावन के गीतों पर हरे परिधानों में झूमी महिलाएं ,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हरियाली महोत्सव :इससे पहले सावन का महिना निकल ना जाये इसलिए शहर भर की तमाम नारी शक्तियां और उनके संगठन उल्लास और आनंद की उमंग में अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ उत्सव मना कर प्रकृति और पर्यावरण बचाने का संदेश भी दे रही हैं। लखनऊ के राजाजीपुरम में शिखा दुर्गेश वेलफेयर फाउंडेशन की मेजबानी में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने हरे रंग के परिधानों में सज धज कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर सर्वजन हिताय संरक्षण समिति की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रीना त्रिपाठी व निधी त्रिपाठी उपस्थित रही।कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और उन प्रतियोगिताओं के विजेता को पुरस्कृत किया गया जिसमें डांस प्रतियोगिता में अंजू यादव ने प्रथम और शालिनी श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं में विजेता रही स्मिता बाजपेई मीनाक्षी गुप्ता और बिंदु शर्मा को क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेता घोषित किया गया। स्मिता वाजपेई को हरियाली क्वीन चुना गया।

हरियाली महोत्सव में सावन और कजरी के गूंजे गीत 

कार्यक्रम में सावन के गीत कजरी तथा पुराने गानों की धुन पर महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया और सभी ने तालियों के साथ प्रस्तुतियों का स्वागत किया।
शिखा दुर्गेश वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष शिखा मिश्रा और उनकी  सहयोगी रेखा मिश्रा व अर्चना ने सभी महिलाओं का रोली तिलक से स्वागत किया वहीँ जाते समय आकर्षक तोहफ़े यादगार के तौर पर प्रदान किए। शिखा मिश्रा ने बताया कि फाउंडेशन में विभिन्न प्रकार के काम किए जाते हैं जिसमें से एक काम महिलाओं के हित और स्वास्थ्य से संबंधित है और आज सावन के इस मौके पर सावन उत्सव के रूप में महिलाओं ने सोलह सिंगार करके हरे परिधान में आयोजन में भाग लिया हम सब मिलकर देश और दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं की प्रकृति से प्रेम करें। यदि हमारे चारों तरफ हरियाली होगी पेड़ होंगे तो जीवन भी हरा भरा रहेगा और महिलाओं के जीवन में हरे रंग का बहुत ही महत्व है जीवन में सुख समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक हरा रंग सबके जीवन में खुशियां संपन्नता सुख और शांति बनी रहे, इसी की कामना के साथ यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया।