Main Slideन्यूज़ निबंध

Uttrakhand स्केटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी: मुख्यमंत्री धामी ने दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन

स्केटिंग खेल को बढ़ावा:देहरादून, उत्तराखंड , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में स्केटिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में उन्होंने अपने आवास पर आईसीई स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस बैठक में राज्य में स्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और इस खेल के लिए प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने पर गहन चर्चा हुई।

स्केटिंग खेल को बढ़ावा – खेलों को समान रूप से प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उत्तराखंड में स्केटिंग के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी खेलों को समान रूप से प्रोत्साहन दे रही है और स्केटिंग के लिए भी हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

इस मुलाकात का उद्देश्य उत्तराखंड को भारत में स्केटिंग का प्रमुख केंद्र बनाना है। सरकार और एसोसिएशन मिलकर ऐसी रणनीतियां बना रहे हैं जिससे स्केटिंग खेल को बढ़ावा ,युवा स्केटिंग प्रतिभाओं को पहचान मिल सके और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका मिले। इस पहल से न केवल खेल का विकास होगा बल्कि राज्य में खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्य बातें:

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आईसीई स्केटिंग एसोसिएशन के साथ बैठक।
  • उत्तराखंड में स्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने पर चर्चा।
  • मुख्यमंत्री ने स्केटिंग के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
  • लक्ष्य: उत्तराखंड को स्केटिंग का प्रमुख केंद्र बनाना।

Related Articles

Back to top button