Chandigarh University Uttar Pradesh:यूपी में देश के सबसे बड़े एजेंटिक AI फाउंडर्स हैकथॉन की शुरुआत, 20,000 से अधिक युवा शामिल
उत्तर प्रदेश के लिए AI सिटी का सपना अब साकार होने की दिशा

Chandigarh University Uttar Pradesh : Manish chandra/ Umesh Shukla @ mbi भारत की पहली निजी AI यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश (CU-UP) ने इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ते हुए देश के सबसे बड़े दो दिवसीय ‘एजेंटिक एआई फाउंडर्स हैकथॉन – हैक विथ उत्तर प्रदेश’ की शुरुआत की है। यह मेगा इवेंट 1 से 2 नवम्बर तक चलेगा, जिसमें देशभर से 20,000 से अधिक युवा इनोवेटर्स अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

Chandigarh University Uttar Pradesh ग्लोबल दिग्गजों का मिला मार्गदर्शन
यह हैकथॉन अपनी व्यापकता और सहयोग के कारण देश में चर्चा का विषय बन गया है। इस भव्य आयोजन में गूगल (Google), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), मेटा (Meta), आईबीएम (IBM), जेमिनी (Gemini) और परप्लेक्सिटी (Perplexity) जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थानों ने कोलैबोरेटर्स के रूप में हिस्सा लिया। ब्लैकबॉक्स एआई (Blackbox AI) इसका आधिकारिक एआई पार्टनर बना। इन एक्सपर्ट्स ने प्रतिभागियों को एआई के अत्याधुनिक क्षेत्र, एजेंटिक एआई (Agentic AI), में समाधान विकसित करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

इंडिया AI इम्पैक्ट सम्मेलन 2026 से कनेक्शन
यह हैकथॉन भारत सरकार के एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय लक्ष्य को आगे बढ़ाता है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के मैनेजिंग डायरेक्टर, जय इंदर सिंह संधू ने बताया कि यह आयोजन फरवरी 2026 में नई दिल्ली में होने वाले ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन 2026’ के पूर्व-आयोजन स्वरूप आयोजित किया गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में AI के क्षेत्र में भारत की वैश्विक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यूपी AI सिटी विजन की ओर एक बड़ा कदम
इस प्रतियोगिता में देश के 300 से अधिक कॉलेजों से 4,300 टीमों ने भाग लिया, जिनमें IIT, NIT, IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र शामिल हैं। इसमें उत्तर प्रदेश से 10,000 से अधिक छात्रों की भागीदारी हुई, जो राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
जय इंदर सिंह संधू ने इस मौके पर कहा, “उत्तर प्रदेश के लिए AI सिटी का सपना अब साकार होने की दिशा में है। यूपी से 10,000 से अधिक छात्रों का इस सबसे बड़े हैकथॉन में शामिल होना इस विज़न की सफलता का प्रतीक है। यह ‘एजेंटिक एआई फाउंडर्स हैकथॉन’ इस सपने को हकीकत में बदलने का पहला बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है।”
उन्होंने आगे कहा कि देशभर के 20,000 से अधिक युवाओं का एक मंच पर एकजुट होना यह दर्शाता है कि भारत के युवा अब केवल नौकरी चाहने वाले नहीं, बल्कि अपने इनोवेशन और स्टार्टअप्स के माध्यम से ‘रोज़गार देने वाले’ बन रहे हैं, जिससे भारत जल्द ही एआई का विश्वगुरु बनेगा।इस प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए कुल 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है।
PHOTO -Chandigarh University Unnao



