उत्तराखंड महोत्सव का लखनऊ में भव्य समापन: सीएम धामी ने की तारीफ, ‘उत्तराखंड गौरव’ सम्मान, तीन हस्तियां सम्मानित

सीएम धामी ने की तारीफ: राजधानी लखनऊ के गोमती तट स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में आयोजित दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव का आज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हो गया। उत्तराखंड महापरिषद द्वारा आयोजित इस महोत्सव ने लखनऊवासियों को विविध संस्कृतियों और देवभूमि की परंपराओं से रूबरू कराया।

सीएम धामी ने की तारीफ ‘संस्कृतियों का संगम’ बताया
महोत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे, जिन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर विधिवत समापन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड महापरिषद को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि “ऐसे उत्सव संस्कृतियों का संगम होते हैं।” उन्होंने अपनी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए महापरिषद के कार्यों की प्रशंसा की।

सायंकालीन कार्यक्रमों का शुभारंभ लखनऊ पूर्वी के विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव और महापरिषद के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

‘उत्तराखंड गौरव’ सम्मान: तीन हस्तियां सम्मानित
समापन अवसर पर समाज हित में शोध एवं योगदान के लिए तीन विशिष्ट महानुभावों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया:
- प्रो. दीवान सिंह रावत: कुलपति, कुमाऊँ विश्वविद्यालय
- डॉ. चंद्र मोहन नौटियाल: वैज्ञानिक
- डॉ. सुरेश चंद्र फुलारा
प्रतियोगिताओं ने मचाई धूम: झोड़ा और डांस का जलवा
इस दस दिवसीय आयोजन की सबसे खास बात रही इसकी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया:
- झोड़ा प्रतियोगिता (पारंपरिक लोक नृत्य)
- डांस उत्तराखंड डांस
- नाचेगा भारत
फाइनल राउंड में झोड़ा के 5 दलों, नाचेगा भारत के 5 ग्रुपों और डांस उत्तराखंड डांस के 6 दलों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पूरन सिंह जीना और महेंद्र गैलाकोटी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं को दर्शकों ने खूब सराहा, और कलाकारों को प्रोत्साहन राशि भी दी गई।
संस्कृति विभाग, देहरादून, उत्तराखंड के सहयोग से वंदना सनवाल के नेतृत्व में आए कलाकारों ने भी उत्तराखंड की लोक संस्कृति के अनेक शानदार नृत्य प्रस्तुत किए।

‘उत्तराखंड दर्पण’ का विमोचन
महोत्सव के दौरान उत्तराखंड दर्पण (वसुधैव कुटुंबकम्) पत्रिका का विमोचन भी किया गया, जिसमें प्रबंधमण्डल और संपादक मण्डल (दीवान सिंह अधिकारी, पूरन सिंह जीना, भुवन चंद्र पाठक, डॉ. चंद्र मोहन नौटियाल आदि) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महापरिषद ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), NTPC समेत सभी प्रायोजकों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हृदय से आभार व्यक्त किया।
PHOTO – उत्तराखंड महापरिषद
mbi@vishal kumar



