Main Slideन्यूज़ निबंध

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, सीएम ने दिया न्याय का भरोसा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज उनके शासकीय आवास पर दिवंगत अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने भेंट की। मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार ने अपनी भावनाएं और इस मामले से जुड़ी अपनी मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

मुख्यमंत्री ने पूरे धैर्य और संवेदनशीलता के साथ उनकी बातों को सुना। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि अंकिता को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button