Main Slideन्यूज़ निबंध

कैथी गांव में ‘शरद मिलन’ के बहाने उमड़ा जनसैलाब, प्रधान मनोज लोधी ने बुजुर्गों को बांटे कंबल

लखनऊ (सरोजनीनगर):मौसम की ठंड और नए साल के आगमन के बीच सामाजिक समरसता की एक अनूठी तस्वीर सरोजनीनगर तहसील के ग्राम कैथी में देखने को मिली। ग्राम प्रधान मनोज लोधी द्वारा आयोजित शरद मिलन समारोह में न केवल भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग जुटे बल्कि सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया इस अवसर पर स्थानीय हिंदू मुसलमान समुदाय के लोगों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया

सहभोज में दिखी एकजुटता

कैथी ग्राम सभा में आयोजित इस भव्य समारोह में आसपास के कई गांवों जैसे शाहपुर, मझिगंवा और मोहनी खेड़ा से बड़ी संख्या में बुजुर्गों और महिलाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता ‘सह-तहरी भोज’ रही, जहाँ सभी ग्रामीणों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश में आपसी भाईचारे और प्रेम को बढ़ावा देना था।

बुजुर्गों का सम्मान और कंबल वितरण

समारोह के दौरान ग्राम प्रधान मनोज लोधी ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आए हुए बुजुर्गों और महिलाओं को भोजन कराने के पश्चात कंबल वितरित किए। सर्दी के इस मौसम में राहत सामग्री पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे।

“ये आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनों से जुड़ने का जरिया है। साल की शुरुआत और गुजरती ठंड के बीच मैं हर वर्ष अपने और आसपास के गांवों के लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जानने की कोशिश करता हूँ।”

मनोज लोधी, ग्राम प्रधान

कार्यक्रम की समरसता और भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा, ताकि व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी रहे। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से
पूर्व प्रधान राम शंकर, महेश, प्रमोद यादव,बृज किशोर, सदाशिव, अमित कनौजिया, लवलेश, नरेंद्र, कमल यादव,मोहम्मद आवेश एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

क्षेत्रीय लोगों ने ग्राम प्रधान के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सम्मान और सहयोग का अनुभव होता है।

Related Articles

Back to top button