Main Slideन्यूज़ निबंध

चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा और यातायात को लेकर एक्शन मोड में IG विम्मी सचदेवा, हरिद्वार में परखा रोडमैप

चारधाम यात्रा 2026: हरिद्वार, उत्तराखंड की आगामी चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक (P&M) श्रीमती विम्मी सचदेवा ने आज धर्मनगरी हरिद्वार का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों और यातायात व्यवस्थाओं का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया।

उच्च स्तरीय बैठक में चारधाम यात्रा 2026 सुरक्षा रोडमैप की समीक्षा

IG विम्मी सचदेवा ने हरिद्वार के CCR स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में SSP हरिद्वार नवनीत सिंह, SP क्राइम/ट्रैफिक और SP सिटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु ‘चारधाम के प्रवेश द्वार’ हरिद्वार में उमड़ने वाली भारी भीड़ का प्रबंधन रहा। IG ने निर्देश दिए कि

प्रभावी रोडमैप: यात्रा के लिए तैयार किए गए सुरक्षा प्लान को धरातल पर कड़ाई से लागू किया जाए।

समन्वय:विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल हो ताकि तीर्थयात्रियों को कहीं भी जाम या असुविधा का सामना न करना पड़े।

पार्किंग और रजिस्ट्रेशन सेंटर्स का रियलिटी चेक

बैठक के तुरंत बाद IG सचदेवा ने अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख
पार्किंग स्थलों, हॉल्टिंग पॉइंट्स (पड़ाव स्थलों) और रजिस्ट्रेशन सेंटर्स
का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए

  1. पंजीकरण केंद्रों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त स्टाफ और बैरिकेडिंग हो।
  2. पार्किंग क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे।
  3. यातायात के दबाव को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों और होल्डिंग पॉइंट्स को पहले से तैयार रखा जाए।

“हमारा प्राथमिक उद्देश्य चारधाम यात्रा 2026 को न केवल सुगम बनाना है, बल्कि प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। हरिद्वार में व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं, लेकिन पीक सीजन के लिए इन्हें और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।” श्रीमती विम्मी सचदेवा, IG (P&M)

Related Articles

Back to top button