Main Slideन्यूज़ निबंध

उद्योगपति महेंद्र शर्मा ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को दिया ₹1.01 करोड़ का दान, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में होगा विस्तार

BKTC Donation:श्री बदरीनाथ धाम/देहरादून, आस्था और सेवा की एक मिसाल पेश करते हुए देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति और श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1 करोड़ 1 लाख का भव्य दान दिया है। बदरीनाथ धाम के पावन परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में उन्होंने यह चेक समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को सौंपा।

BKTC Donation श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए समर्पित सहयोग

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमत द्विवेदी ने दानदाता महेंद्र शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी महेंद्र शर्मा पिछले 10 वर्षों से समिति के सक्रिय सदस्य हैं।

अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा:

“महेंद्र शर्मा जी का योगदान केवल आर्थिक नहीं है, बल्कि देशभर के तीर्थस्थलों के विकास के प्रति उनकी दूरदृष्टि सदैव प्रेरणादायक रही है। यह ₹1.01 करोड़ की राशि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।”

आस्था और सेवा का संगम

दान की राशि सौंपते हुए उद्योगपति महेन्द्र शर्मा भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बदरी-विशाल और बाबा केदार के प्रति उनका अटूट विश्वास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंदिर समिति इस राशि का सदुपयोग धार्मिक कार्यों और धाम में आने वाले भक्तों की सेवा के लिए करेगी।

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस गौरवशाली अवसर पर मंदिर समिति के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:

  • ऋषि प्रसाद सती (उपाध्यक्ष, BKTC)
  • गिरीश चौहान (प्रभारी अधिकारी)
  • विपिन तिवारी (अधिशासी अभियंता)
  • राजेन्द्र चौहान (मंदिर अधिकारी)
  • प्रमोद नौटियाल (निजी सचिव)

Related Articles

Back to top button