Main Slideन्यूज़ निबंध

BC खंडूरी श्रद्धांजलि सभा : यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना भी आये देहरादून

उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना देहरादून में मेजर जनरल भवन चंद्र खंडूरी की श्रद्धांजलि सभा में जब पहुंचे तो उन्होंने बताया कि किस तरह पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी उनसे राष्ट्र निर्माण देश प्रेम और अनुशासन की बातें किया करते थे महाना ने कहा कि खंडूरी के सैन्य अनुशासन की बात उनके जीवन और राजनीति में हमेशा देखने को मिली.. आज भारत में सड़कों का जो संजाल है वो दिवंगत भुवन चंद्र जी की ही देन है… विधानसभा अध्यक्ष महाना ने कहा कि उनका बेहद आत्मिक लगाव पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी से रहा है.. और जब कभी भी उनको समय मिलता था तो दोनों लोग घंटो समय व्यतीत किया करते थे, उनकी पुत्री ऋतु भूषण खंडूरी जो कि उत्तराखंड विधान सभा की स्पीकर हैं उनके पुत्र मनीष खंडूरी उनके व्यक्तित्व की आभा को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं. मेरी ईश्वर से प्रार्थना है मेजर जनरल की आत्मा को शांति मिले और परिवार को उनसे बिछड़ने का संबल..

Related Articles

Back to top button