Main Slideन्यूज़ निबंध

उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव: गणेश गोदियाल बने प्रदेश अध्यक्ष

27 नए जिला/शहर प्रमुखों की घोषणा प्रदेश नेतृत्व में बदलाव के साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक इकाईयों में बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह गोदियाल की उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में दूसरी पारी है। इसके साथ ही, पार्टी ने 12 जिलों और प्रमुख शहरों को मिलाकर 27 नए जिला एवं शहर अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। हालांकि, देहरादून जिले के लिए जिलाध्यक्ष की घोषणा अभी बाकी है।

मुख्य नियुक्तियाँ (जिलाध्यक्ष)जिला/पद नियुक्त अध्यक्षअल्मोड़ा जिला भूपेंद्र सिंह भोज बागेश्वर जिलाअर्जुन चंद्र भट्टपौड़ी गढ़वाल जिला विनोद सिंह नेगी पिथौरागढ़ जिला मुकेश पंत रुद्रप्रयाग जिला कुलदीप कंडारी टिहरी गढ़वाल जिला मुराली लाल खंडवाल,उधम सिंह नगर जिला हिमांशु गाबा उत्तरकाशी जिला प्रदीप सिंह रावत

महानगर एवं शहर अध्यक्षपार्टी ने कई महत्वपूर्ण नगरों और शहरों के लिए भी अध्यक्षों की नियुक्ति की है:देहरादून महानगर (सिटी): जसविंदर सिंह गोगी देवप्रयाग: उत्तम असवाल पछवादून: संजय किशोरपरवादून: मोहित उनियाल हल्द्वानी शहर: गोविंद सिंह बिष्ट काशीपुर शहर: अलका पाल रुद्रपुर महानगर: ममता रानी हरिद्वार महानगर: अमन गर्गरुड़की कांग्रेस अध्यक्ष: फुरकान अहमदरुड़की शहर अध्यक्ष: राजेंद्र कुमार चौधरी

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ
डीडीहाट शहर: मनोहर सिंह टोलिया कोटद्वार कांग्रेस अध्यक्ष: विकास नेगीकोटद्वार शहर अध्यक्ष: मीना देवीपुरोला: दिनेश चौहानरानीखेत: दीपक किरोलाऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा उत्तराखंड के 13 में से 12 जिलों और शहरों में ये कुल 27 अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिससे आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button