Main Slideन्यूज़ निबंध

धामी कैबिनेट ने राष्ट्रपति और PM मोदी का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती (राज्योत्सव) के विशेष अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तराखंड राज्य को दिए गए मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया।

मार्गदर्शन और संकल्प की सुदृढ़ता

कैबिनेट ने अपने आभार प्रस्ताव में कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी मार्गदर्शन उत्तराखंड राज्य को सतत विकास, लोक कल्याण और नवाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत प्रेरणा है। इससे राज्य सरकार का संकल्प और भी सुदृढ़ हुआ है।

सर्वांगीण विकास का लक्ष्य

मंत्रिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य स्थापना के इस रजत जयंती वर्ष में मिले इन प्रेरक संदेशों से प्रदेश सरकार, उत्तराखंड गठन के मूल लक्ष्यों को प्राप्त करने और प्रदेश के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर तत्पर रहेगी। कैबिनेट ने इस विकास यात्रा में समस्त कर्मचारियों और जनता के सहयोग एवं सहभागिता को सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button