सीएम योगी मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अपने गांव पंचूर
सीएम योगी की मां का आज सुबह निधन पौड़ी गढ़वाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का आज सुबह निधन हो गया था उस वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक कार्यक्रम में शामिल थे.. मां के निधन की सूचना मिलने पर भी योगी आदित्यनाथ ने पूरा कार्यक्रम संपन्न किया और उसके बाद ही वह मां के अंतिम दर्शनों के लिए अपने गांव के लिए रवाना हुए
सीएम योगी मां का आज सुबह निधन
योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड पहुंच चुके हैं वो कल अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे.. जानकारी के अनुसार अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा मुख्यमंत्री योगी पौड़ी के यमकेश्वर महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय के हेलीपैड पर उतरे इसके बाद वह कार से अपने पैतृक गांव पंचर पहुंचे उनके साथ में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी हैं..
विधानसभा स्पीकर रितु खंडूरी ने जताया शोक
उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने सीएम योगी की मां सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है मां का साया जीवन की सबसे बड़ी शक्ति और संबल होता है उन्होंने शोकाकुल परिवार के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति ईश्वर प्रदान करें..
पौड़ी के विधायक राजकुमार ने कहा मां का दुनिया से जन जीवन की सबसे दुखद होता है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती



