सीएम योगी की मां का निधन, 91 साल तक जिया सादा जीवन
मुख्यमंत्री योगी के गांव पंचूर में माता सावित्री का निधन
पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता श्रीमती सावित्री का निधन 20 नवंबर 2026 को हो गया, सीएम की मां ने सुबह 11:00 बजे अंतिम सांस ली सूत्रों के मुताबिक उनकी उम्र 91 साल थी और कुछ समय से वो बीमार चल रही थी
सीएम योगी की मां का जीवन सादगी भरा रहा
योगी की मां सावित्री देवी का रहन-सहन एक साधारण ग्रहणी की तरह था… पुत्र योगी आदित्यनाथ के राजनीतिक जीवन और मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वो हमेशा साधारण जीवन जीती रहीं और अपने गांव पंचूर पौड़ी गढ़वाल में ही आखिरी सांस तक रहीं , कुछ समय पहले बीमारी के कारण ऋषिकेश एम्स में भर्ती रही जहां पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ उनसे मिलने गए थे।

अंतिम संस्कार हरिद्वार में होगा
पारिवारी जनों और प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में करने की बात बताई गई है मालुम हो कि इससे पहले अप्रैल 2020 में कोरोना काल में योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का भी निधन हो गया था उस समय जन सेवा की जिम्मेदारियां के कारण मुख्यमंत्री योगी अपने पिता के संस्कार में शामिल नहीं हुए थे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक
समूचे राजनीतिक जगत के साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी योगी की माता के निधन पर शोक जताया है धामी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मां का स्नेह आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है उनका जाना परिवार के लिए एक अपूर्ण क्षति है धामी ने कहा कि बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पूर्ण आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और माननीय योगी जी सहित समस्त शोका कुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



