कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार बनने जा रही हैं मां!बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की गुड न्यूज़;फैंस बोले- बेटी की दुआ हुई पूरी
"हम दोबारा से प्रेग्नेंट हैं"
BHUVANMEET
कॉमेडियन भारती सिंह:मुंबई ,देश की मशहूर कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने फैंस को सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए एक बेहद प्यारी ‘गुड न्यूज़’ दी है। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं।कॉमेडियन ने यह खुशखबरी एक मनमोहक तस्वीर के साथ साझा की, जिसमें हर्ष, भारती के क्यूट बेबी बंप को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। दोनों इस पल को एंजॉय करते हुए बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हम दोबारा से प्रेग्नेंट हैं”।
बेटी की चाहत के लिए लगाई थी ‘स्पेशल अर्जी’
भारती सिंह की इस प्रेग्नेंसी को उनके फैंस उनकी ‘मांगी हुई दुआ’ से जोड़कर देख रहे हैं। भारती ने 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बेटे लक्ष्य (Lakshya Singh Limbachiyaa) को जन्म दिया था, जिसे प्यार से वे ‘गोला’ बुलाती हैं।
भारती ने कई बार सार्वजनिक मंचों पर, खासकर करीना कपूर के शो में, बेटी की चाहत व्यक्त की थी। पिछले महीने, गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर, भारती और हर्ष ने अपने व्लॉग में खुलासा किया था कि वे बप्पा से एक ‘स्पेशल अर्जी’ लगा रहे हैं। आरती करते समय भारती ने गणेश जी से कहा था कि वह एक बेटी चाहती हैं। फैंस मान रहे हैं कि बप्पा ने उनकी यह दुआ सुन ली है।

‘गोला बड़ा भाई बनने वाला है’ व्लॉग में साझा की खुशी
फिलहाल यह कपल अपने परिवार के साथ स्विट्जरलैंड वेकेशन पर है, जहां उन्होंने फैंस के लिए पूरी गुड न्यूज़ का एक व्लॉग भी बनाया है। इस व्लॉग का टाइटल है: ‘गोला बड़ा भाई बनने वाला है’।भारती सिंह ने अपने पहले बच्चे गोला के साथ रील बनाकर अपने फेसबुक अकाउंट पर रिवील करते हुए कहा है कि गोला बड़ा भाई बनने वाला है और उसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह पहले कहती थी कि उन्हें बेबी गर्ल चाहिए लेकिन अब इस मुकाम पर आकर वो ये भी कहती हैं की जो भी बच्चा हो वो स्वस्थ और हेल्दी हो
भारती की इस पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटीज जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “बधाई हो माय गर्ल”। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा भी इस समय प्रेग्नेंट हैं।
भारती और हर्ष के फैंस उनकी आगामी संतान के लिए उत्साहित हैं और उनके जल्द ही स्वस्थ बेटी के माता-पिता बनने की कामना कर रहे हैं।
PHOTO – Social Media



