International Racket:सावधान अगर आपके पास आए कोई ऐसी कॉल मत हो परेशान,पकड़े गए तीन शातिर साइबर अपराधी, 24 SIM-Box बरामद!

BHUVANMEET @ crime desk
International Racket: तमिलनाडु साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय SIM-Box स्कैम का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दिल्ली के नरेला और निलोथी इलाकों में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया और 24 SIM-Boxes बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपियों में तारीख आलम (19 वर्ष), लोकेश कुमार (33 वर्ष) और अशोक कुमार (40 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी आरोपी विदेशी साइबर गैंग के इशारों पर SIM-Box सेटअप चलाकर अंतरराष्ट्रीय कॉल्स को स्थानीय कॉल्स की तरह दिखाने का घोटाला कर रहे थे।
International Racket कैसे चल रहा था स्कैम ?
जांच में सामने आया है कि ये SIM-Boxes विदेश से आने वाली कॉल्स को स्थानीय नंबरों के ज़रिए भारत में ट्रांसफर कर रहे थे, जिससे न केवल टेलीकॉम कंपनियों को करोड़ों का नुकसान हो रहा था, बल्कि इन कॉल्स का इस्तेमाल फ्रॉड और “डिजिटल-अर्रेस्ट” स्कैम्स में भी किया जा रहा था।तमिलनाडु साइबर विंग के अधिकारियों ने बताया कि यह नेटवर्क दिल्ली के अलावा मुंबई और बिहार में भी सक्रिय था। पुलिस ने अब तक इस गिरोह से जुड़े 44 SIM-Boxes जब्त किए हैं।

जनता के लिए चेतावनी
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या फर्जी सरकारी अधिकारी के नाम पर आने वाली धमकी भरी कॉल पर विश्वास न करें। ऐसे स्कैमर्स आपके Aadhaar, बैंक अकाउंट या OTP जानकारी मांगकर ठगी करते हैं।
सरकारी एजेंसियां कभी भी फोन पर भुगतान या व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगतीं।
साबित हुआ: तमिलनाडु साइबर क्राइम विंग की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क (International Racket)को तोड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस का कहना है कि अब इस रैकेट के विदेशी कनेक्शन की जांच तेजी से जारी है।
PHOTO – AI / google



