देहरादून में गूंजा Doon Music Festival 2025 का शोर! युवाओं ने कहा- ‘देहरादून की रातें बनीं सबसे सुरमयी’

Doon Music Festival 2025: उत्तराखंड, देहरादून ,संगीत, जोश और जुनून का अद्भुत संगम राजधानी देहरादून में देखने को मिला। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय ‘दून म्यूजिक फेस्टिवल’ (Doon Music Festival) ने इस वीकेंड शहर के माहौल को पूरी तरह बदल दिया। देशभर के नामचीन गायक, रेपर और डीजे ने अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से हजारों दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
Doon Music Festival 2025 गूंज उठा पूरा स्टेडियम
फेस्टिवल के पहले दिन, मंच पर उतरे मशहूर कलाकारों ने अपने चार्टबस्टर गीतों से ऐसा जोश भरा कि पूरा स्टेडियम तालियों और उत्साही चीख़ों से गूंज उठा। युवाओं ने मोबाइल फ्लैश लाइट्स जलाकर कलाकारों का ज़ोरदार स्वागत किया, जिससे एक अद्भुत और यादगार दृश्य बन गया।
दूसरे दिन, माहौल थोड़ा बदला; फ्यूज़न और सोल म्यूजिक की धुनें छाई रहीं, जिसने देहरादून जैसे पहाड़ी शहर में इस म्यूजिक इवेंट को एक नई सांस्कृतिक पहचान दी।
दून को नेशनल म्यूजिक मैप पर लाने का लक्ष्य
इस सफल और ऊर्जावान आयोजन का श्रेय युवा आयोजक अमन सिंह को जाता है, जिन्होंने इसे एक पेशेवर स्तर पर आयोजित कर यह साबित कर दिया कि देहरादून अब केवल शिक्षा और पर्यटन का नहीं, बल्कि संगीत और संस्कृति का भी एक उभरता हुआ केंद्र बन रहा है।
आयोजक अमन सिंह ने कहा: “हमारा उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को एक बड़ा मंच देना और देहरादून को नेशनल म्यूजिक मैप पर लाना है। यह फेस्टिवल इसी दिशा में पहला बड़ा कदम है।”
फेस्टिवल में स्थानीय बैंड्स को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला, जबकि बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर्स और डीजे की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। सुरक्षा, लाइटिंग, साउंड और समग्र मैनेजमेंट की उच्च गुणवत्ता ने दर्शकों और कलाकारों, दोनों से भरपूर सराहना बटोरी।
दर्शकों के अनुसार, यह कार्यक्रम देहरादून में अब तक हुए सबसे ऊर्जावान और यादगार म्यूजिक इवेंट्स में से एक रहा, जिसने शहर की नाइटलाइफ को एक नई पहचान दी है। PHOTO -Social Media



