Main Slideन्यूज़ निबंध

7 नवंबर से शुरू होगा 10वां देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (DIFF); PVR Centrio Mall बनेगा फ़िल्मी सितारों का मंच!

देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव: उत्तराखंड, देहरादून: उत्तराखंड का सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन, 10वां देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (DIFF), 7 नवंबर 2025 से शुरू होने जा रहा है। तीन दिवसीय यह भव्य आयोजन 7 से 9 नवंबर तक दो प्रमुख स्थलों—पीवीआर सेंट्रियो मॉल (PVR Centrio Mall) और तुलास इंस्टीट्यूट—में आयोजित किया जाएगा।

पिछले नौ सफल संस्करणों की तरह, इस वर्ष भी देश के अनेक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, अभिनेता, गायिका और कलाकार देहरादून की जनता से सीधे संवाद करने के लिए मौजूद रहेंगे।

देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव,टैलेंट हंट और आंगन बाजार: आकर्षण के केंद्र

महोत्सव के आयोजक श्री राजेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष फिल्म स्क्रीनिंग्स के अलावा दो विशेष आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे:

  1. उत्तराखंड टैलेंट हंट: यह प्रतियोगिता दो आयु वर्गों (8 से 15 वर्ष और 16 वर्ष से अधिक) में होगी। प्रतिभागी नृत्य, गायन, अभिनय, कविता और मिमिक्री जैसी विधाओं में अपना हुनर दिखा सकेंगे।
  2. आंगन बाजार प्रदर्शनी: यह स्थानीय कला और उत्पादों को बढ़ावा देने का मंच बनेगा।

टैलेंट हंट के विजेताओं को निर्णायक मंडल द्वारा पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे, साथ ही उन्हें महोत्सव के आगामी प्रोजेक्टों में भाग लेने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा।

समावेशिता का संदेश: नेत्रहीन दर्शकों के लिए विशेष स्क्रीनिंग

समावेशिता के प्रतीक के रूप में, महोत्सव के पहले दिन नेत्रहीन दर्शकों के लिए फिल्म “जाने दो भी यारो” की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। यह संवेदनशीलता और समाज की सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

आयोजक राजेश शर्मा: “महोत्सव का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के युवा कलाकारों को एक ऐसा राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, जहाँ से वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर देश भर में पहचान बना सकें। पिछले 10 वर्षों में यह आयोजन नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का कार्य कर रहा है।”

प्रवेश निःशुल्क रखा गया है, जिससे सभी दर्शक इस सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बन सकें। देश के प्रमुख फिल्मकारों और कलाकारों से इस आयोजन को निरंतर सराहना मिलती रही है।

Photo – Press relase

Related Articles

Back to top button