अमेरिका में 13 लोगों के हत्यारे पूर्व मेजर निदाल मलिक हसन को दी जाएगी, मौत की सजा का लाइव प्रसारण

मौत की सजा का लाइव प्रसारण : फोर्ट हूड,अमेरिका के इतिहास में 1961 के बाद पहली बार किसी सैन्य दोषी को गोली मारकर मौत की सजा दी जाएगी और इस मौत की सजा का लाइव प्रसारण होगा। साल 2009 में टेक्सास के सैन्य अड्डे पर अंधाधुंध गोलीबारी कर 13 लोगों की जान लेने वाले पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी मेजर निदाल मलिक हसन को 3 दिसंबर 2026 को फायरिंग स्क्वाड द्वारा मौत की सजा दी जाएगी। पेन्टागन के अनुसार इस ऐतिहासिक सजा का पूरे अमेरिका में मौत की सजा का लाइव प्रसारण होगा।
कौन है निदाल मलिक हसन
निदाल मलिक हसन का जन्म 8 सितंबर 1970 को वर्जीनिया में हुआ था। उनके माता-पिता फिलिस्तीनी मूल के अमेरिकी नागरिक थे, जो मूल रूप से यरूशलेम के पास वेस्ट बैंक स्थित अल-बिरेह शहर के रहने वाले थे और बाद में अमेरिका में बस गए थे। निदाल हसन 1988 में अमेरिकी सेना में भर्ती हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद 1997 में उसे सेना के मेडिकल डिपार्टमेंट में अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।
कैसे दिया था 13 लोगों की हत्या के कांड को अंजाम
5 नवंबर 2009 को फोर्ट हूड स्थित आर्मी बेस पर तैनात मेजर निदाल हसन ने सैन्य भवन में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस भीषण हमले में एक गर्भवती महिला सैनिक सहित कुल 13 लोगों की जान चली गई थी और 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जवाबी कार्रवाई में निदाल को भी गोलियां लगी थीं, जिससे उसके शरीर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था। बाद में कोर्ट मार्शल प्रक्रिया के तहत उसे सेना से बर्खास्त कर दिया गया था।
1961 के बाद पहली बार अमेरिकी सेना देगी मृत्युदंड
निदाल हसन ने अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद सैन्य अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई थी। वर्ष 1961 के बाद यह पहला मौका होगा जब अमेरिकी सेना किसी दोषी को मृत्युदंड देगी। फोर्ट हूड सैन्य अड्डे पर फायरिंग स्क्वाड द्वारा दी जाने वाली इस सजा का सीधा प्रसारण मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा।



