Main Slideन्यूज़ निबंध

सी एम योगी को मां से मिली कैसे पहले भिक्षा, क्या कहा था मां ने…

सीएम योगी ने अपनी लिखी पाती में भावुकता से मां को याद किया.. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पाती में लिखते हैं कि जब वह संन्यास परंपरा के आधार पर गोरखपुर से अपने घर भिक्षा लेने के लिए पहुंचे तो उन्होंने दरवाजे पर जब आवाज दी और मां जब बाहर निकली तो उनके बीच जो कुछ भी संवाद स्थापित हुआ उन बातों को लेकर के उन्होंने अपनी मां और मां की महिमा का उल्लेख करते हुए लिखा है कि “मां केवल जननी ही नहीं जगत जननी है ईश्वर की जननी भी मां ही है’…

सीएम योगी की पाती में मां की बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि मां के स्मरण में नयन अश्रुपूरित हैं.. भगवान श्री राम की वन की प्रस्थान के समय मां कौशल्या का आशीर्वाद मां की इच्छा से भगवान श्री कृष्ण का मथुरा के करवा से गोकुल का जाना.. मां के संस्कारों से एक प्राणी का बालक ध्रुव प्रहलाद या फिर मनुष्य हो जाना…मां वह है जो हर किसी की जगह ले सकती है लेकिन एक मां की जगह संसार में कोई नहीं ले सकता है मां की ममता दुनिया की सबसे सुंदर भावना है..

उन्होंने लिखा कि ये पाती प्रत्येक मां के नाम है जिनके बिना जीवन नहीं होता है हम आप नहीं होते हैं प्राणी का कोई अस्तित्व नहीं होता है… उन्होंने लिखा है कि …मैंने भिक्षा के लिए आवाज़ लगाई आवाज़ सुनकर मां बाहर आई तो उन्हें सहसा विश्वास नहीं हो पा रहा था मां कुछ बोल पाती उससे पहले ही मैंने कहा मां भिक्षा दीजिए मां ने स्वयं को संभालने की कोशिश की और कहा बेटा यह क्या हाल बना रखा है घर में क्या कमी थी जो भीख मांग रहे हो मैने उत्तर दिया मां सन्यास मेरा धर्म है एक योगी की भिक्षा ही भिटोली मां ,है मैं यहां रहने नहीं दीक्षा मांगने आया हूं आप भिक्षा में जो कुछ देगी वही मेरे मनोकामना को पूर्ण करेगा मन की ममता ने सन्यासी बेटे के संकल्प का सम्मान किया

Read Also — सीएम योगी की मां का निधन, 91 साल तक जिया सादा जीवन

Related Articles

Back to top button