इंटरनेशनल बॉर्डर उत्तराखंड में छारछुम पुल और बनवास इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का उद्घाटन
इंटरनेशनल बॉर्डर उत्तराखंड, पिथौरागढ़ ,नई दिल्ली: भारत नेपाल मैत्री का एक नया अध्याय भारत के पड़ोसी मित्र देश नेपाल के साथ एक नए रिश्ते की कड़ी और जुड़ गई है जो की सामाजिक सांस्कृतिक और व्यापारिक रिश्तों के लिहाज से काफी अहम समझी जा रही है भारत दौरे के दौरान नेपाल के पीएम बालिका और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त रूप से दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी और एनर्जी प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों नेपाल में आई बाढ़ में जान गंवा चुके लोगों के लिए अपने शोक संवेदनाएं प्रकट की
नेपाल और भारत के प्रधानमंत्री ने मिलकर भारत और नेपाल के बॉर्डर पर मौजूद उत्तराखंड के धारचूला और नेपाल की धारचूला सीमा पर काली नदी के ऊपर बनकर तैयार झारखंड इंटरनेशनल मोटर पुल का संयुक्त रूप से वर्चुअल उद्घाटन किया साथ ही इस पुल के साथ चंपावत की बनबसा क्षेत्र में निर्मित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का भी लोकार्पण किया गया इस नई कड़ी से भारत और नेपाल के बीच सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी व्यापार और परिवहन में दोनों तरफ के नागरिकों को सुविधा होगी
काली नदी पर बने इस पुल के निर्माण में तकरीबन 33 करोड़ की लागत आई है जिससे सीमावर्ती गांव के लोगों को एक नई कनेक्टिविटी की सौगात मिली है।
इंटरनेशनल बॉर्डर उत्तराखंड छारछुम पुल
पुल पर आवागमन शुरू होने से भारत और नेपाल के सीमावर्ती इलाके की लोगों को अब तक 200 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था जिस कारण यात्रियों और व्यापारियों को बनबसा के रास्ते 200 किलोमीटर का एक अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था … पल के बन जाने से परिवहन में आने वाला खर्च तो काम होगा ही लोगों को समय की बचत भी होगी..
छारछुम पुल
इंटरनेशनल बॉर्डर उत्तराखंड छारछुम पुल की लंबाई तकरीबन 110 मीटर चौड़ाई 10.5 मीटर है इस पुल पर 7.5 मीटर चौड़ी सड़क बनाई गई है। केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता से इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी ने किया है।
मेडिकल सुविधाओं के लिए ये पुल वरदान साबित होगा- आशीष भट्टगाई जिलाधिकारी पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ के जिला अधिकारी आशीष भट्टगाई का कहना है कि स्कूल के निर्माण होने से दोनों देशों के नागरिकों को लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि नेपाल के लोग अक्सर मेडिकल सुविधाओं के लिए भारत आते जाते हैं इस कारण उनका इसका बहुत बड़ा लाभ होगा साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ये पुल दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है
वर्तराज पोडैल , मुख्य जिलाधिकारी दार्चुला नेपाल
नेपाल दार्चूला के मुख्य जिलाधिकारी वर्तराज ने भी कहा कि इंटरनेशनल बॉर्डर छारछुम पुल के निर्माण के लिए भारत और नेपाल सरकार के साथ ही सभी ठेकेदार मजदूर और जिन लोगों का योगदान है वो उन सबको धन्यवाद देना चाहते हैं इस पुल का लाभ नेपाली नागरिकों को हेल्थ इश्यू और व्यापार के लिए मिलेगा हम दोनों देशों के बीच सदियों पुराने मित्रता रही है और ये हमेशा कायम रहेगी हम भारत सरकार को दिल से धन्यवाद देते हैं…



