Main Slideन्यूज़ निबंध
स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले पर उत्तराखंड की झलक

स्वतंत्रता दिवस 2025:हर साल की तरह, इस बार भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के प्रवासी समुदायों को आमंत्रित किया गया था। उत्तराखंड स्थानिक आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में, दिल्ली में रह रहे उत्तराखंडियों का एक दल विशेष रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुआ।

स्वतंत्रता दिवस 2025- उत्तराखंड की संस्कृति और पहचान
इस अवसर पर, दल के सदस्यों ने न केवल अपनी पारंपरिक पौशाकों का प्रदर्शन किया, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति और पहचान को भी उजागर किया। इस तरह के आयोजनों से प्रवासी समुदाय को अपनी जड़ों से जुड़ने और अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने का मौका मिलता है। यह एक ऐसा मंच है जो भारत की एकता और विविधता को मजबूती से दर्शाता है।



