Main Slideन्यूज़ निबंध

खटीमा को ‘नगर वन ऑक्सीजन पार्क’ की सौगात: सीएम धामी ने की सर्किट हाउस और स्टेडियम समेत 6 बड़ी घोषणाएं

खटीमा / उधम सिंह नगर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में क्षेत्रीय विकास और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए नवनिर्मित ‘नगर वन ऑक्सीजन पार्क’ का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की जनता और पर्यटन को ध्यान में रखते हुए खटीमा में आधुनिक सर्किट हाउस, स्पोर्ट्स स्टेडियम और वेंडिंग जोन के निर्माण सहित 6 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधारोपण किया और ओपन जिम का निरीक्षण कर वहां आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया।

आदि कैलाश और पंचाचूली यात्रियों के लिए बनेगा सर्किट हाउस

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि कैलाश, पंचाचूली और व्यास वैली यात्रा मार्ग पर खटीमा की भौगोलिक स्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए शहर में आधुनिक सर्किट हाउस और व्यापारियों के लिए वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ऑक्सीजन पार्क के विस्तारीकरण और आवश्यक संसाधनों के लिए तत्काल वित्तीय सहायता स्वीकृत करने तथा महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन पर सरकार का जोर

वैश्विक पर्यावरण चुनौतियों और ग्लोबल वार्मिंग का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार विकास और पर्यावरण (इकोलॉजी और इकोनॉमी) के बीच सटीक संतुलन बनाकर काम कर रही है। राज्य में सोलर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स, इलेक्ट्रिक वाहनों और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि प्राकृतिक धरोहरों को बचाते हुए युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकें।

खटीमा के लिए मुख्यमंत्री की 6 प्रमुख घोषणाएं:

  1. नगर वन ऑक्सीजन पार्क का विस्तारीकरण और वित्तीय सहायता।
  2. जर्जर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को पार्क परिसर में शिफ्ट/पुनर्निर्माण।
  3. युवाओं और खेल प्रतिभाओं के लिए खटीमा में

आधुनिक स्टेडियम का निर्माण

  1. स्थानीय कार्यक्रमों व गतिविधियों के लिए
  2. क्रियाशाला का निर्माण
  3. पर्यटकों व वीआईपी आवागमन हेतु आधुनिक सर्किट हाउस की स्थापना।
  4. व्यवस्थित बाजार व्यवस्था के लिए वेंडिंग जोन का निर्माण।

सांसद अजय भट्ट और जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने सुंदर पार्क की सौगात के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, वन संरक्षक नीतिशमणि त्रिपाठी सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Khatima Nagar Van Oxygen Park, CM Pushkar Singh Dhami Khatima News, Khatima Circuit House Announcement, Uttarakhand Film and Tourism News, Ajay Bhatt MP Nainital, Khatima Stadium and Vending Zone, Udham Singh Nagar News

Related Articles

Back to top button