Main Slideन्यूज़ निबंध

कुमाऊं:सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन सख्त 15 साल पुराने अवैध कब्जे हटाए जाएंगे.

कुमाऊं:कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों और जिम्मेदार विभागाध्यक्षों को सख्त लहजे में कहा है कि सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण को चिह्नित करने के लिए पूर्व में गठित कमेटी को तुरंत सक्रिय किया जाए।सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन सख्त 15 साल पुराने अवैध कब्जे हटाए जाएंगे.कमिश्नर ने कहा कि जिस भी विभाग की जमीन पर 15 साल पुराना अतिक्रमण है उसको तत्काल चिह्नित कर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट भेजी जाए।

कुमाऊं,अतिक्रमण हटाया जाए

कमिश्नर रावत ने कहा कि संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी निष्ठा के साथ निभाएं।
सरकारी संपत्तियों पर अतिक्रमण को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश देते हुए अतिक्रमण हटाने की बात कही है, उन्होंने कुमाऊं के सभी जिलों के जिलाधिकारियों व विभागाध्यक्षाें को 15 साल पुराने अतिक्रमण चिह्नित कर 15 दिन में आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को तुरंत चिन्हित किया जाए

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को मंडल के सभी जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों से कहा है कि अतिक्रमण को चिह्नित करने के लिए पूर्व में गठित कमेटी को सक्रिय किया जाए। रावत ने निर्देश दिए की जिस भी विभाग की जमीन पर 15 साल पुराना अतिक्रमण है उसे तत्काल चिह्नित किया जाए। उसकी रिपोर्ट 15 दिन के भीतर भेजी जाए। इसके लिए संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और इसके साथ ही विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि उनकी सरकारी संपत्ति पर किसी की ओर से भी अतिक्रमण न हो, उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा होता है कि इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे।

Related Articles

Back to top button