MP NEWS ब्राह्मण बनकर की शादी, दुल्हन बोली या अल्लाह, घर वाले हुए हैरान,सामान बटोर कर रफूचक्कर
परिवार सकते में आ गया....
घर वाले हुए हैरान :मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू युवक से एक मुस्लिम युवती की शादी कथित तौर पर ब्राह्मण बताकर करा दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि दुल्हन एक 5 साल के बच्चे की मां भी थी और उसने खुद को अविवाहित बताया था। इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब दुल्हन के मुंह से ‘या अल्लाह’ और ‘अल्लाह की कसम’ जैसे शब्द निकले, घर वाले हुए हैरान जिससे ससुराल वालों को संदेह हुआ।
घर वाले हुए हैरान– कैसे हुआ खुलासा? ‘या अल्लाह’ ने खोला भेद
जानकारी के अनुसार, इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के हिंगोनिया खुर्द गांव का रहने वाला एक युवक अपने परिवार के लिए दुल्हन की तलाश में था। इसी दौरान युवक के भाई की मुलाकात मुकेश मराठा नामक व्यक्ति से हुई। मुकेश ने शादी के लिए 20 हजार रुपये लेकर आष्टा की एक लड़की के बारे में बताया। हालांकि, 26 फरवरी 2024 को तय हुई यह शादी, दुल्हन के कथित एक्सीडेंट के बहाने रद्द कर दी गई।
इसके बाद, मुकेश ने कोमल पठान और नेहा नाम की युवतियों से मिलवाया। आरोप है कि कोमल पठान ने ढाई लाख रुपये लेकर एक युवती को ब्राह्मण समाज का और अविवाहित बताते हुए परिवार से मिलवाया। इस युवती का नाम ‘निकिता’ बताया गया। 26 फरवरी को निकिता से युवक की शादी करवा दी गई।
शादी के कुछ दिनों बाद, आम बातचीत के दौरान निकिता के मुंह से अचानक ‘या अल्लाह’ और ‘अल्लाह की कसम’ जैसे शब्द निकले। इन शब्दों को सुनकर परिजनों को उस पर गहरा शक हुआ। जब उससे पूछताछ की गई तो निकिता ने अपना असली नाम ‘नाजिया’ बताया, जिससे परिवार सकते में आ गया।
लाखों की ठगी और फरार हुई दुल्हन
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों बाद कोमल पठान फिर घर आई और नाजिया को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। तीन दिन बाद नाजिया वापस आ गई और उसने बताया कि कोमल पठान उसकी दूसरी जगह शादी करवाने ले गई थी, लेकिन वह मना करके वापस आ गई।
इसके बाद, युवक जसवंत के पास शाहनवाज उर्फ शानू नाम के व्यक्ति का फोन आया। शानू ने खुलासा किया कि वह नाजिया का पति है और उनका 5 साल का एक बच्चा भी है। यह सुनकर पूरा परिवार सदमे में आ गया। इस खुलासे के कुछ दिनों बाद, नाजिया अचानक घर से पूरा सामान और ढाई से तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गई।
पुलिस और परशुराम सेना से शिकायत
युवक ने जब नाजिया के परिवार की जानकारी निकाली, तो पता चला कि वह नायता मुंडला में एक किराए के मकान में अपने बच्चे के साथ रह रही है। जब युवक ने नाजिया की मां से बात की, तो उन्होंने भी उसे ‘भूल जाने’ की धमकी दी।
इस पूरे मामले से आहत होकर पीड़ित युवक के परिवार ने परशुराम सेना के पदाधिकारियों से संपर्क किया और उनके साथ मिलकर पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला अब ‘लव जिहाद’ और धोखाधड़ी के एक गंभीर उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है, जिसने इंदौर में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। Photo AI
Read Also – Nagpur ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार: 8 शादियां कर चुकी, सोशल मीडिया से फंसाती थी प्रेम जाल में ,लाखों की ठगी



