Main Slideन्यूज़ निबंध

Nagpur ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार: 8 शादियां कर चुकी, सोशल मीडिया से फंसाती थी प्रेम जाल में ,लाखों की ठगी

मुझे अपना साथ दो.. मैं तुम्हारी दूसरी बीवी बनकर रहूंगी

‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार: नागपुर, महाराष्ट्र | 2 अगस्त 2025, नागपुर पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल “लुटेरी दुल्हन” को गिरफ्तार किया है, जो शादीशुदा पुरुषों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनसे शादी करती थी और फिर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर लाखों रुपये ऐंठती थी। यह महिला अब तक कम से कम आठ शादियां कर चुकी है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर थी।

‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार सोशल मीडिया बना ठगी का हथियार

नागपुर पुलिस को आरोपी महिला के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थीं, जिसमें पुरुषों से पैसे ऐंठने और उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप शामिल थे। गुलाम पठान नामक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की थी।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह महिला उच्च शिक्षित है और पेशे से शिक्षिका भी है। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर शादीशुदा पुरुषों को निशाना बनाती थी। उनसे दोस्ती करने के बाद वह उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाती, शादी करती और फिर ‘फर्जी विवाह प्रमाणपत्र’ दिखाकर उन्हें ठगती थी। उसका तरीका यह था कि वह शादी के एक महीने के भीतर ही पुरुषों को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देती थी और समझौता करने के नाम पर मोटी रकम वसूलती थी।

मार्च 2023 से फरार, चाय पीने आई और पकड़ी गई

गुलाम पठान ने मार्च 2023 में गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन में इस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। डेढ़ साल से फरार चल रही इस शातिर महिला को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया, जब वह सिविल लाइंस स्थित एक दुकान पर चाय पीने आई थी’लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस महिला ने साल 2010 से अब तक कई शादीशुदा पुरुषों से शादी की है और उन्हें धोखा दिया है। शादी के बाद वह उन्हें ब्लैकमेल करती थी और अपने नए पतियों से जबरन पैसे ऐंठती थी।

शिक्षित ठग: तलाकशुदा होने का देती थी झांसा, मुस्लिमों को बनाती थी निशाना

पीड़ित गुलाम पठान ने बताया कि यह महिला एक स्कूल में शिक्षिका है। वह नए लोगों से बातचीत शुरू करती थी और खुद को तलाकशुदा होने का झूठा झांसा देती थी। इसके बाद वह पुरुषों को अपने प्रेम जाल में फंसाती थी। पठान के अनुसार, वह मुस्लिम पुरुषों को यह कहकर बहकाती थी, “मुझे अपना साथ दो। मैं तुम्हारी दूसरी बीवी बनकर रहूंगी।”

आरोप है कि इस महिला ने अब तक कुल 50 लाख रुपये की ठगी की है। हालांकि, गुलाम पठान ने यह भी बताया कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि उन्होंने खुद इस महिला को 10 लाख रुपये दिए थे।

यह मामला ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और रिश्तों के नाम पर होने वाली ठगी के गंभीर परिणामों को उजागर करता है। नागपुर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य पीड़ितों की भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Photo – AI

Also Read – मैट्रिमोनियल ऐप्स : सात फेरे नहीं, सात स्टेप्स में फ्रॉड

Related Articles

Back to top button