Main Slideन्यूज़ निबंध

पिथौरागढ़: स्कूल जा रहे छात्रों पर जानलेवा ततैया हमला, एक छात्रा ICU में भर्ती

ततैया हमला: पिथौरागढ़,सीमांत जिला पिथौरागढ़ के डुंगरा गाँव में एक घटना सामने आई है, जहाँ स्कूल जा रहे चार छात्रों पर ततैया के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में सभी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक छात्रा की हालत नाजुक होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

ततैया हमला से डुंगरा गाँव में 4 छात्र घायल

शनिवार को डुंगरा गाँव के चार विद्यार्थी—दिव्यांशु (14), निशा (15), अनिकेत (13) और कमल सिंह (16)—राजकीय हाईस्कूल पाभैं के लिए घर से निकले थे। रास्ते में एक पेड़ पर बने छत्ते से निकलकर ततैयाें के झुंड ने उन्हें घेर लिया और कई बार डंक मारकर घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत चारों घायल छात्रों को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ ले गए।

  • दिव्यांशु, अनिकेत और कमल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
  • लेकिन, छात्रा निशा की हालत गंभीर बनी रही। डॉक्टरों के मुताबिक, उसका ब्लड प्रेशर (बीपी) लगातार गिर रहा था और उसे साँस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए उसे तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया है।

जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि छात्रा अब खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।

वन विभाग से कार्रवाई की मांग

अभिभावकों और ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल इस समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। अभिभावकों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक ततैया के छत्तों को हटाया नहीं जाता, वे अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजेंगे

रेंजर पूरन देउपा, पिथौरागढ़ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए कहा है कि जल्द ही टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएँगे।

तीन सप्ताह पहले हुई थी मौत

यह घटना इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि करीब तीन सप्ताह पहले सीमांत मुनस्यारी के मदकोट में ततैया के हमले से एक 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। बीते पाँच वर्षों में ततैया के हमलों में 12 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जो इस समस्या की गंभीरता को दर्शाता है।

ततैया के हमले से बचाव के लिए जरूरी उपाय (सुरक्षा अलर्ट)

  • शांत रहें: ततैया के आसपास अचानक या तेज़ हरकत न करें।
  • सुगंध से बचें: परफ्यूम या मीठी गंध वाले उत्पादों का उपयोग न करें, ये ततैया को आकर्षित करते हैं।
  • ढके हुए कपड़े: जंगल या खेत जैसी जगहों पर जाते समय पूरी आस्तीन के कपड़े और जूते पहनें।
  • घोंसले से दूरी: यदि छत्ता देखें, तो उसे छेड़ें नहीं और तुरंत विशेषज्ञों की मदद लें।

PHOTO -WIKIPEDIA

Related Articles

Back to top button