Main Slideन्यूज़ निबंध

PM Modi दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उद्घाटन, उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उद्घाटन:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण दौरे के दौरान देहरादून में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों में भी क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

देहरादून में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन उत्तराखंड की प्रगति में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अपने पुराने कथन को दोहराते हुए कहा कि बाबा केदार के आशीर्वाद और डबल इंजन सरकार की नीतियों के कारण इस शताब्दी का तीसरा दशक निश्चित रूप से उत्तराखंड का दशक साबित हो रहा है।

सफर और सुगम, व्यापार को मिलेगी गति करीब 13,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह कॉरिडोर आधुनिक इंजीनियरिंग का एक बेजोड़ नमूना है। इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी विशेषता एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर और 340 मीटर लंबी सुरंग है। यह कॉरिडोर गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर जैसे शहरों को जोड़ते हुए दिल्ली से देहरादून की दूरी को काफी कम कर देगा।

सहारनपुर में रोड शो और डाट काली मंदिर में पूजा उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक्सप्रेस-वे के वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण किया और एक भव्य रोड शो में हिस्सा लिया, जहां भारी जनसैलाब ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे देहरादून स्थित प्रसिद्ध डाट काली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की।

संविधान और बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की नीतियां संविधान की गरिमा को स्थापित करने वाली रही हैं। पीएम ने उल्लेख किया कि आर्टिकल 370 के हटने के बाद अब पूरे भारत में एक ही संविधान लागू है। साथ ही, उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर उत्तराखंड की सराहना करते हुए कहा कि इस राज्य ने संविधान की भावना को आगे बढ़ाकर पूरे देश को राह दिखाई है।

Related Articles

Back to top button