Rajat Dalal Wedding: ‘द 50’ फेम रजत दलाल ने गुपचुप रचाई शादी, नदी किनारे सात फेरों के साथ शुरू किया जीवन का नया अध्याय!
Rajat Dalal Wedding: ‘द 50’ फेम रजत दलाल ने गुपचुप रचाई शादी, नदी किनारे सात फेरों के साथ शुरू किया जीवन का नया अध्याय!भारत के मशहूर पावरलिफ्टर और रियलिटी शो स्टार रजत दलाल (Rajat Dalal) ने रविवार को अपनी लाइफ की सबसे बड़ी ‘जीत’ दर्ज की है। ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) और साल 2026 के चर्चित शो ‘द 50’ (The 50) में अपनी धाक जमाने वाले रजत अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है।
Rajat Dalal Wedding: नदी किनारे हुआ सादगी भरा समारोह
रजत ने किसी शोर-शराबे वाले ग्रैंड वेन्यू के बजाय एक शांत और खूबसूरत रिवरबैंक (Riverbank) को अपनी शादी के लिए चुना। इस निजी समारोह में केवल परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। हालांकि, रजत ने अभी तक अपनी पत्नी की पहचान को गुप्त रखा है, जिससे उनके फैंस के बीच ‘मिस्ट्री गर्ल’ को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

शादी की तस्वीरें साझा करते हुए रजत ने हिंदी में कैप्शन लिखा— “जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत।”
शाही अंदाज में नजर आए रजत दलाल और उनकी दुल्हन
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रजत दलाल ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी जिस पर उन्होंने मोतियों की माला के साथ ही सफेद फूलों का हार व्हाइट कलर की ही पगड़ी और सफेद अंगरखा डाल रखा था जबकि रजत की पत्नी ने शाही अंदाज के लुक वाला रेड कलर का लहंगा ,सफेद चूड़ा लाल चूड़ियां, हाथों में मेहंदी सफेद हार एक दूसरे को पहनाकर अपनी शादी के उत्सव को नदी किनारे एक रॉयल लुक से यादगार बना दिया

सेलेब्स ने दी बधाई रजत की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। ‘द 50’ की को-कंटेस्टेंट श्रुतिका अर्जुन ने लिखा, “बधाई हो भाई! कल रात जब अर्जुन और मैंने उनसे बात की, तो हमें बहुत खुशी हुई। भाभी बहुत प्यारी लग रही हैं, उनका ख्याल रखना।” इनके अलावा फैसल शेख , उर्वशी ढोलकिया और कृष्णा श्रॉफ ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी हैं।
फैंस से मांगा आशीर्वाद शादी के बाद एक भावुक वीडियो संदेश जारी करते हुए रजत ने कहा, “जीवन के एक नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहा हूं। जिस हिसाब से आप सब ने प्यार दिया है, साथ दिया है और जिंदगी में मुझे यहाँ तक लेकर आए हो, उसके लिए शुक्रिया। सारे छोटे भाई, बड़े भाई आशीर्वाद देना।”
कौन हैं रजत दलाल? रजत दलाल न केवल एक एंटरटेनर हैं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के पावरलिफ्टर भी हैं। उन्होंने 2018 और 2019 के WPC वर्ल्ड कप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीते हैं। ‘बिग बॉस 18’ में सेकेंड रनर-अप रहने के बाद, 2026 में ‘The 50’ शो के जरिए उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंच गई है।Photo – Social media
mbi@ chandra manish



