Samsung Mobile:देहरादून के राजेंद्र नगर में खुला अत्याधुनिक ‘Samsung एक्सपीरियंस स्टोर’


Manish Chandra @mbi
देहरादून,तकनीक और आधुनिक गैजेट्स का शौक रखने वाले दूनवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। राजधानी देहरादून के राजेंद्र नगर लेन नंबर 5 (निकट एलपी रेजिडेंसी) में ‘सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर बाय एलाइंस सॉल्यूशन ग्रुप’ का भव्य शुभारंभ किया गया है। प्रीमियम कॉन्सेप्ट पर आधारित यह नया स्टोर सैमसंग के नवीनतम मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच जैसी आधुनिक तकनीकों को जानने और अनुभव करने का एक नया केंद्र बनकर उभरा है।
स्टोर के निदेशक शैलेंद्र सिंह राठौर और मोनू गर्ग ने बताया कि इस स्टोर का मुख्य उद्देश्य केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों को ‘हैंड्स-ऑन’ अनुभव प्रदान करना है। ग्राहक यहां आकर सैमसंग की नई तकनीक को स्वयं परख सकते हैं। स्टोर पर ही आसान किस्तों और आकर्षक ब्याज दरों पर फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। ग्राहकों के तकनीकी मार्गदर्शन के लिए विशेषज्ञ टीम भी तैनात की गई है।
सैमसंग की नई तकनीक और लेटेस्ट गैजेट्स के फीचर्स
सैमसंग अपनी इनोवेटिव फोल्डेबल टेक्नोलॉजी, पावरफुल चिपसेट और बेजोड़ डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले के लिए जाना जाता है। इस नए स्टोर पर सैमसंग की आर्टिफ़िशियाई इंटेलिजेंस ‘गैलेक्सी एआई’ से लैस सभी नए मॉडल्स उपलब्ध हैं, जो रियल-टाइम कॉल ट्रांसलेशन और एडवांस फोटो/वीडियो एडिटिंग जैसी सुविधाएं देते हैं।
स्टोर में उपलब्ध प्रमुख मॉडल्स:
- गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा: प्रीमियम फ्लैगशिप फोन, जिसमें प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ 200 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा और बेहतरीन नाइटोग्राफी मोड दिया गया है।
- गैलेक्सी एस26 एफई: 3 एनएम प्रोसेसर, 6.7 इंच की 120 हर्ट्ज एमोलेड डिस्प्ले और 4,900 एमएएच बैटरी के साथ आता है।
- गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 सीरीज: स्लिम डिजाइन, 8के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और उन्नत कूलिंग सिस्टम से लैस फोल्डेबल फोन।
उद्घाटन में उमड़ी दिग्गजों की भीड़
उद्घाटन अवसर पर दिनभर स्टोर में ग्राहकों के साथ-साथ क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान सैमसंग के रीजनल हेड सुधांशु शर्मा, रीजनल डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजर संदीप वर्मा, उत्तराखंड हेड दविंदर ठाकुर, एरिया मैनेजर राहुल चौधरी, जोनल मैनेजर अशोक कुमार के अलावा एलाइंस ग्रुप से रेनू राठौर, हिमानी गर्ग, आईएएस कर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह सिकरवार, देवेंद्र सिंह राठौर, पूर्व अपर निदेशक टूरिज्म अनिल कांत द्विवेदी, उपसचिव अतुल सिंह, पीपीएस हिमांशु कांडपाल, इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार पवन दीक्षित, गिरीश पंत, एफआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक अजय ठाकुर, विक्रम राठौर, आरके पाठक, आलोक सिंह श्याम गुरु जी पूर्व महामंत्री लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ छात्र संघ अनिल सिंह वीरू विशेष रूप से उपस्थित रहे।




