Main Slideबातें काम की

Turmeric : सेहत का खजाना हल्दी – फायदे, उपयोग और आयुर्वेदिक नुस्खे (Haldi Ke Fayde)

Dr. Shiv Karan Verma ..BAMSVdrshivkaran@gmail.com

Turmeric : भारत में रहने वाले लोग हल्दी के बारे में न जाने ऐसा तो हो ही नहीं सकता। भारतीय रसोई का एक अभिन्न अंग, हल्दी (Haldi या Turmeric) सिर्फ खाने का रंग और स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि यह एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी सेहत का खजाना हल्दी है। प्राचीन काल से ही आयुर्वेद में हल्दी को एक चमत्कारी औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसका मुख्य सक्रिय यौगिक करक्यूमिन (Curcumin) है, जिसके कारण इसमें अद्भुत औषधीय गुण मौजूद हैं।

हल्दी अदरक के परिवार (Zingiberaceae कुल) का एक कंद है, जिसका वानस्पतिक नाम Curcuma longa Linn. है। हिंदू धर्म में इसे शुभ माना जाता है और पूजा-पाठ में इसका विशेष स्थान है। हल्दी का उपयोग मसालों के साथ-साथ कई तरह की बीमारियों के इलाज में भी होता है।

  • Curcuma longa: यह सामान्य रसोई में उपयोग होने वाली हल्दी है।
  • Curcuma aromatica: इसे जंगली हल्दी कहते हैं।
  • Curcuma amada: इसे इसकी आम जैसी सुगंध के कारण आमाहल्दी (Mango ginger) कहते हैं।
  • Curcuma caesia: यह काली हल्दी है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से ज्योतिष विद्या में होता है।

सेहत का खजाना हल्दी एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant), एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory), एंटी-सेप्टिक (Anti-septic) और इम्यूनिटी बूस्टर गुणों से भरपूर है। यह वात और कफ दोषों को शांत करने में मदद करती है।

रोग/समस्याहल्दी के फायदे और उपयोग का तरीका
रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity)हल्दी वाला दूध (Golden Milk) नियमित रूप से पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
जोड़ों का दर्द और सूजन (Joint Pain & Swelling)हल्दी के उष्ण (गर्म) और शोथहर (सूजन कम करने वाले) गुण दर्द और सूजन से राहत देते हैं। हल्दी के चूर्ण को गर्म पानी या दूध के साथ लें।
सर्दी-जुकाम और खांसी (Cold & Cough)गर्म तासीर के कारण जुकाम में राहत मिलती है। खांसी में 1-2 ग्राम हल्दी चूर्ण को शहद या घी के साथ मिलाकर सेवन करें। रात में हल्दी का धुंआ सूंघना भी फायदेमंद है।
पाचन और पेट के रोग (Digestion & Stomach Issues)हल्दी पाचक गुण के कारण पेट दर्द, गैस और एसिडिटी में आराम देती है। यह पाचक अग्नि को बढ़ाकर पाचन तंत्र को मजबूत करती है।
त्वचा रोग, दाद और खुजली (Skin & Pimple)हल्दी में त्वगदोषहर गुण होते हैं। मुंहासों से छुटकारा पाने और त्वचा में निखार लाने के लिए हल्दी का लेप लगाएं।
घाव भरना (Wound Healing)हल्दी के रोपण (हीलिंग) और शोथहर गुण घावों को भरने और सूजन कम करने में सहायक होते हैं।
डायबिटीज (Diabetes)हल्दी पाचन को स्वस्थ कर मेटाबॉलिज्म ठीक करती है और कफ शामक होने के कारण ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है। आंवला रस और शहद के साथ हल्दी चूर्ण का सेवन करें।
पीलिया (Jaundice)6 ग्राम हल्दी चूर्ण को मठ्ठे या दही में मिलाकर दिन में दो बार सेवन करने से लाभ मिलता है।
बवासीर (Piles)कब्ज से राहत दिलाने में सहायक। हल्दी चूर्ण को सरसों के तेल में मिलाकर मस्सों पर लगाने से आराम मिल सकता है।
खून की कमी (Anemia)हल्दी में मौजूद पाण्डुहर गुण एनीमिया की स्थिति में लाभदायक होता है और खून बढ़ाने में मदद करता है।
मुँह के छाले (Mouth Ulcer)हल्दी के रोपण और उष्ण गुण छाले ठीक करने में सहायक होते हैं।

स्वस्थ व्यक्तियों के लिए आमतौर पर 1-2 ग्राम हल्दी का रोजाना सेवन सुरक्षित माना जाता है। किसी विशेष रोग के इलाज के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही खुराक लें।

हल्दी के सेवन में सावधानी और नुकसान (Precautions & Side Effects)

अधिक मात्रा में हल्दी का सेवन कुछ नुकसान भी पहुंचा सकता है:

  • अधिक सेवन से पेट फूलना, गैस, डायरिया जैसी पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
  • कुछ लोगों को हल्दी से एलर्जी हो सकती है।
  • ज्यादा मात्रा में सेवन से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs on Haldi/Turmeric)

Q1. क्या हल्दी वाला दूध (गोल्डन मिल्क) सेहत के लिए फायदेमंद है?

A: हाँ, हल्दी वाला दूध (गोल्डन मिल्क) अपने आप में एक शक्तिशाली औषधि है। यह सर्दी-जुकाम, शरीर दर्द और इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत उपयोगी है।

Q2. क्या सर्दियों में हल्दी का सेवन करना चाहिए?

A: हाँ, हल्दी की गर्म तासीर और औषधीय गुण सर्दियों में होने वाले सर्दी-जुकाम और जोड़ों के दर्द में राहत देते हैं। हालांकि, इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।

Q3. क्या हल्दी के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है?

A: हाँ, हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं, खासकर बदलते मौसम में।

हल्दी के चमत्कारी फायदे जिन्हें जानना है सबके लिए जरूरी

PHOTO CREDIT – PIXABAY

READ ALSO – प्रोटीन की के कमी कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं : ये 7 गंभीर संकेत बताते हैं शरीर में है पोषण की कमी, तुरंत करें डाइट में बदलाव

Related Articles

Back to top button