दीपावली 2025: दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि और सर्वश्रेष्ठ संदेश
अपनों को भेजें दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

दीपावली 2025:सनातन धर्म में दीवाली का पर्व बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार पूरे देश में एक खास रौनक लेकर आता है, जिसे ‘दीपों का त्योहार’ भी कहा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को दीवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। यह दिन अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
दीपावली 2025:देश भर में दिवाली का उत्साह: क्यों मनाते हैं यह महापर्व?
इस दिन, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि दीवाली पर मां लक्ष्मी की उपासना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है, जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है। साथ ही, घर के हर कोने में दीपक जलाने का भी विधान है।
दिवाली 2025 लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
दीपावली के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
| विवरण | समय (20 अक्टूबर 2025) |
| प्रदोष काल | शाम 05:46 बजे से रात्रि 08:18 बजे तक |
| वृषभ काल | शाम 07:08 बजे से रात 09:03 बजे तक |
| सर्वोत्तम मुहूर्त | शाम 07:08 बजे से रात 08:18 बजे तक (अवधि: 1 घंटा 11 मिनट) |
लक्ष्मी-गणेश पूजन विधि: ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न
दीवाली पर शाम के समय शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा करें:
- शुद्धिकरण: पूजा स्थल की साफ-सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें।
- स्थापना: एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें। (ध्यान रखें: लक्ष्मी जी प्रतिमा गणेश जी के दाहिनी तरफ रखें)।
- पूजा सामग्री: घी का दीपक जलाएं और वस्त्र, कमल, गुलाब के फूल, इत्र, खीर (लक्ष्मी जी के लिए) और मोदक (गणेश जी के लिए) सहित अन्य पूजा सामग्री अर्पित करें।
- तिलक: गणेश-लक्ष्मी जी को तिलक करें और अक्षत लगाएं।
- आरती: परिवार के साथ मिलकर गणेश-लक्ष्मी जी की आरती करें और सभी लोगों में प्रसाद बांटें।
Diwali 2025 Wishes in Hindi: अपनों को भेजें दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
दीवाली के खास त्योहार पर लोग एक-दूसरे को शुभ संदेश (Diwali 2025 Quotes, Diwali 2025 Greetings) भेजकर बधाई देते हैं। आप भी इन चुनिंदा संदेशों (Diwali Shayari in Hindi) के द्वारा अपने प्रियजनों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं:
- लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार,जीवन में आएं खुशियां अपार,शुभकामना करो हमारी ये स्वीकार।Happy Diwali!
- हर घर में हो खुशहाली, हर कदम पर हो सफलता,रोशनी से भरा रहे आपका जीवन हर पल।आपको और आपके परिवार को दीपावली की ढेर सारी बधाई।
- सुख और समृद्धि आपके आंगन में झिलमिलाए,दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाए।खुशियां आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएं,आपको दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- दीपक की रोशनी से सब अंधेरा दूर हो जाए,दुआ है कि जो चाहो आप, वो खुशी मंजूर हो जाए।आपके घर में लक्ष्मी-गणेश का वास हो,ये दीवाली आपके लिए बहुत खास हो।शुभ दिवाली 2025!
PHOTO – GOOGLE



