हाथ मत लगा देना, हम दोनों का अफेयर चल रहा है.. घरवालों ने पहले कहा चोर फिर सब रह गए हैरान ..
साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके थे
हाथ मत लगा देना बलिया: कहते हैं ना, सच्चा प्यार हर मुश्किल से लड़ने की ताकत देता है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने प्रेम कहानी को नया मोड़ दे दिया। नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को घरवालों ने चोर समझकर पकड़ लिया, लेकिन युवती ने अपने प्यार को बचाने के लिए जो किया, उससे सब हैरान रह गए।युवती ने कहा कि हाथ मत लगा देना …
इंस्टाग्राम पर शुरू हुई लव स्टोरी
यह पूरा मामला नगरा थाना क्षेत्र, बलिया का है, जहां एक युवती की मुलाकात मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के एक युवक से इंस्टाग्राम के जरिए हुई। सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह बातचीत जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे के प्रति इस कदर समर्पित थे कि साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके थे।
रात में मिलने पहुंचा प्रेमी, हुआ ‘चोर’ का शोर!
प्यार परवान चढ़ा तो एक रात लड़की ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया। प्रेमी-प्रेमिका कमरे में थे तभी अचानक कोई आवाज आ गई। आवाज सुनकर लड़की के परिजन चौंक गए। उन्होंने युवक को चोर समझकर दबोच लिया। घर में हड़कंप मच गया और सब ‘चोर-चोर’ चिल्लाने लगे।
युवती ने किया प्यार का ऐलान, घरवालों को करना पड़ा समझौता
जैसे ही घरवालों ने युवक को पकड़ा, युवती ने अपनी सारी हिम्मत जुटाकर सामने आ गई। उसने बिना किसी डर के घरवालों से कहा कि हाथ मत लगा देना ..यह कोई चोर नहीं, बल्कि उसका प्रेमी है और उसे कोई हाथ नहीं लगाएगा। बेटी के इस दृढ़ निश्चय और प्यार के ऐलान के बाद परिजनों को भी झुकना पड़ा।
इसके बाद लड़के के परिवार वालों को बुलाया गया। गांव वालों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और फिर गांव के ही मंदिर में धूमधाम से दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद युवती को अपने प्रेमी (अब पति) के साथ विदा कर दिया गया।
लव, रोमांस और परिवारिक ड्रामा
यह घटना बलिया जिले में प्रेम, रोमांस और पारिवारिक ड्रामे का एक अनूठा उदाहरण बन गई है। यह दिखाता है कि कैसे कभी-कभी परिस्थितियां हमें अपने प्यार के लिए खुलकर खड़े होने का मौका देती हैं, और समाज भी अंततः प्यार के आगे झुक जाता है।
Photo – Gemini
Read Also – बूढ़ा किरायेदार, बस मरने से पहले



