Main Slideन्यूज़ निबंध

धामी कैबिनेट विस्तार: सुबोध उनियाल बने उत्तराखंड के नए स्वास्थ्य मंत्री, धन सिंह रावत से वापस लिया गया प्रभार

सुबोध उनियाल देहरादून,उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इस फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव स्वास्थ्य विभाग में देखने को मिला है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को उत्तराखंड का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है, जबकि धन सिंह रावत से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने पास रखे प्रमुख विभाग

जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन की रीढ़ माने जाने वाले महत्वपूर्ण विभागों को अपने पास ही रखा है। मुख्यमंत्री स्वयं निम्नलिखित विभागों की निगरानी करेंगे:

  • सामान्य प्रशासन और गृह विभाग
  • कार्मिक एवं सतर्कता विभाग
  • नियुक्ति एवं प्रशिक्षण
  • सूचना एवं जनसंपर्क

इन विभागों के माध्यम से मुख्यमंत्री का प्रशासनिक निर्णयों और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण बना रहेगा।

कौन हैं सुबोध उनियाल? छात्र राजनीति से कैबिनेट मंत्री तक का सफर

सुबोध उनियाल धामी सरकार के सबसे कद्दावर और बेबाक नेताओं में गिने जाते हैं। उनके पास पहले से ही वन विभाग, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य जैसी अहम जिम्मेदारियां हैं। अब स्वास्थ्य विभाग जुड़ जाने से सरकार में उनका कद और बढ़ गया है।

राजनीतिक सफरनामा:

  1. शुरुआत: उन्होंने अपनी राजनीति की नींव उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद विश्वविद्यालय से रखी।
  2. चुनावी आगाज: साल 2002 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर नरेंद्रनगर विधानसभा से चुनाव जीता।
  3. दल परिवर्तन: 2016 में कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुए।
  4. लगातार जीत: 2017 और 2022 में भी नरेंद्रनगर सीट से जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता साबित की।
  5. मंत्री पद: त्रिवेंद्र सरकार में कृषि मंत्री रहे और वर्तमान धामी सरकार में वन मंत्री के बाद अब स्वास्थ्य मंत्रालय की कमान संभालेंगे।

Photo -social media

Related Articles

Back to top button