Main Slideन्यूज़ निबंध

गोल्डी मसाले ने बनाए देहरादून वालों से रिश्ते, लकी ड्रा में 101 लोगों ने जीते इनाम

Manish Chandra @mbi..देहरादून, सब्जी मसालों के बीच तेजी से अपनी पहचान बना रहा गोल्डी मसाला देहरादून के प्रत्येक घर में अपनी पहचान दर्ज करे इसी उद्देश्य की खातिर कंपनी ने उत्तराखंड के 19 सुविधा स्टोरों पर मसाला खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक इनाम की स्कीम भी निकाली इस स्कीम में मसाला खरीदने वाले प्रत्येक ग्राहक को लकी ड्रा का एक कूपन मिलता था.

सुविधा स्टोर के ऑनर सुरेश गुप्ता ने बताया कि उनके सभी स्टरों पर यह स्कीम 1 जनवरी से लेकर 30 जून तक चलाई गई जिसमें ग्राहक अपना कूपन एक बॉक्स में डालते थे.बीते दिन देहरादून के ली अमृतम होटल में सुविधा और गोल्डी मसाले ने इस लकी ड्रा के रिजल्ट का आयोजन किया इस लकी ड्रा में 101 लोगों को इनाम दिए गए.. लकी ड्रा का पहला इनाम जीतने वाले राकेश यादव को ₹46000 का 240 लीटर रेफ्रिजरेटर, सेकंड प्राइस के लिए श्रुतम बर्थवाल, विपिन तिवारी दो लोगों को अवन और वहीं थर्ड प्राइज़ के लिए रौशन, कुलदीप, अहुति तीन लोगों को सूटकेस दिया गया इसके अतिरिक्त अन्य लोगों को जूसर मिक्सर ग्राइंडर और गोल्डी मसाले का गिफ्ट हैंपर दिया गया.

इस मौके पर गोल्डी मसाले का उपभोग करने वाले ग्राहकों ने मसालों की क्वालिटी स्वाद और पैकिंग की तारीफ करते हुए स्टालों से सब्जी मसाले, अचार, पापड़ नूडल्स के साथ ही कंपनी के अन्य उत्पादों की जमकर खरीदारी भी की.

लकी ड्रा के इस भव्य आयोजन में गोल्डी मसाले के रीजनल मैनेजर कपिल चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड में गोल्डी मसाले की लगातार डिमांड बढ़ रही है जिस कारण उनकी सेल्स में इजाफा हो रहा है उन्होंने कहा कि कंपनी डिमांड के साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता पर खास ध्यान दे रही है कपिल ने कहा कि गोल्डी का फोकस हमेशा से कंज्यूमर से रिश्ता बनाने में रहा है. गोल्डी की टीम में एरिया मैनेजर सुमित कुमार, एसके बेदी, कंपनी के सहयोगी मयंक, अभिषेक सुविधा स्टोर के मालिक सुरेश गुप्ता,गर्वित गुप्ता और अर्पित गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे..

Related Articles

Back to top button