Main Slideन्यूज़ निबंध

बंगला बवाल:AAP ने प्रवेश वर्मा की तस्वीरों को बताया फर्जी: केजरीवाल के घर पर छिड़ा सियासी संग्राम

बंगला बवाल: बंगला बवाल दिल्ली में आम आदमी पार्टी और दिल्ली बीजेपी के बीच बंगला बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है अरविंद केजरीवाल के नए आवास को लेकर राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता प्रवेश वर्मा द्वारा जारी की गई तस्वीरों को आम आदमी पार्टी (AAP) ने ‘पूरी तरह फर्जी’ और ‘इंटरनेट से उठाई गई’ करार दिया है। आतिशी और संजय सिंह ने उपराज्यपाल (LG) और बीजेपी नेताओं को अपना घर जनता के लिए खोलने की खुली चुनौती दे दी है।

बंगला बवाल मुख्य आरोप और AAP का पलटवार

शनिवार को प्रवेश वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिन्हें उन्होंने “शीशमहल-2” का नाम दिया। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल का नया सरकारी बंगला बेहद भव्य और आलीशान है। प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘रहमान डकैत’ तक कह डाला और सवाल किया कि इस बंगले पर कितना खर्च हुआ और पैसा कहां से आया।

इन आरोपों पर AAP विधायक आतिशी ने कड़ा प्रहार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा:

  • प्रवेश वर्मा द्वारा जारी की गई सभी तस्वीरें Pinterest से डाउनलोड की गई हैं।
  • बीजेपी के पास केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं है, इसलिए वे इंटरनेट की तस्वीरों के जरिए झूठ फैला रहे हैं।
  • आतिशी ने तंज कसते हुए कहा, “परवेश वर्मा जी, इससे बेहतर तो आप AI का इस्तेमाल कर लेते, चोरी इतनी जल्दी तो नहीं पकड़ी जाती।”

संजय सिंह की खुली चुनौती

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी इस विवाद (बंगला बवाल) में बीजेपी को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा के दावे पूरी तरह निराधार हैं। सिंह ने मांग की कि:

  1. बीजेपी नेता रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा अपना-अपना घर जनता के लिए खोलें।
  2. दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) भी अपना आवास सार्वजनिक करें।
  3. अरविंद केजरीवाल भी अपना घर खोल देंगे, ताकि जनता खुद तय कर सके कि किसका घर कितना आलीशान है।

Read Also- Bungalow Politics: केजरीवाल पर बीजेपी का आरोप, प्रवेश वर्मा ने कहा रहमान डकैत

Photo – google

Related Articles

Back to top button