Main Slideन्यूज़ निबंध

Char Dham Yatra:चार धाम यात्रियों से PM मोदी ने की डिजिटल उपवास और पांच संकल्पों की अपील

डिजिटल उपवास:धूमधाम से हर हर महादेव के जय घोष के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं और इसी के साथ शुभारंभ हो चुका है चार धाम यात्रा का सुबह तड़के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंच चुके थे मुहूर्त के अनुसार 8:00 बजे बाबा केदार के कपाट खुले और पहली पूजा का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया और देशवासियों के दर्शन के लिए खुल गए बाबा केदार के कपाट.. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश की जनता को इस दिव्य यात्रा की शुभकामनाएं और संदेश दिया तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य और देश की खुशहाली की कामना बाबा केदार से की mbi Manish Chandra

डिजिटल उपवास – ऐसा करने से आपको संतुष्टि का आभास होगा

पीएम मोदी ने इस यात्रा पर आने वाले लोगों से देवभूमि की दिव्यता हरियाली और पर्यावरणीय सुंदरता को पूरे मनोयोग से महसूस करने के लिए डिजिटल उपवास रखने की अपील भी की उन्होंने कहा कि ऐसा करने से आपको संतुष्टि का आभास होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने तीर्थ यात्रियों से पांच संकल्पों का किया आग्रह

पहला संकल्प
स्वच्छता सर्वोपरि
पीएम मोदी का सर्वप्रथम आग्रह यात्रा के दौरान स्वच्छता का है उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुंदरता को बनाए रखने के लिए हमें सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त यात्रा का संकल्प लेना होगा और नदियों को साफ रखने में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए।

दूसरा संकल्प-प्रकृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता

प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री ने यात्रियों से एक पेड़ मां के नाम जैसे प्रयासों पर अमल करने की बात कही उन्होंने कहा कि हमें हिमालय की इस दिव्य धारा के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।

तीसरा संकल्प – सेवा सहयोग और एकता

प्रधानमंत्री ने देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच समरसता का भाव बनाए रखने के लिए एक दूसरे के प्रति सहयोग सहायता और समर्पण का आग्रह किया ।

चौथा संकल्प – लोकल फाॅर वोकल को बढ़ावा

पीएम ने चार धाम यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि आप अपनी यात्रा अपनी जगह से लेकर यहां तक पूरे मार्ग में पूरे खर्च का 5% स्थानीय उत्पादों को खरीदने में करें उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मौसम आधारित चीजों की जरूरत ना होते हुए भी आप ऐसी चीजों को जरूर खरीदें।

पांचवा संकल्प -अनुशासन सुरक्षा और मर्यादा का पालन

यातायात के नियमों का पालन करें यात्रा प्रबंधन में लगे हुए लोगों को सहयोग प्रदान करें जिम्मेदार बनें तीर्थ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाएं..

इन संकल्पों के साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा केदार के साथ ही चारों धामों का आशीर्वाद आपके जीवन में नई ऊर्जा नई प्रेरणा और नए संकल्पों का संचार करें आप सभी को एक सफल सुरक्षित दिव्य और आत्मीय यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Back to top button