Main Slideन्यूज़ निबंध

गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर CM धामी की शुभकामनाएं: “गुरु नानक जी के उपदेश आज भी प्रासंगिक”

गुरु नानक जयंती: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती (प्रकाश पर्व) और कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में, मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की महान प्रेरणा दी।

सीएम धामी: “गुरु नानक जी ने अपने उपदेशों और शिक्षा के माध्यम से समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया। उनके उपदेश हमें भाईचारा, सद्भाव और आपसी एकता को बढ़ावा देने की भी प्रेरणा देते हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी पूरी तरह से प्रासंगिक हैं और लगातार समाज का मार्गदर्शन कर रही हैं।”

मुख्यमंत्री ने इस पवित्र अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की कि वे गुरु नानक देव जी के संदेशों को आत्मसात करें और मानव कल्याण के साथ-साथ देश एवं प्रदेश की उन्नति में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लें।

Related Articles

Back to top button