अनावश्यक रूप से लाइन लगाने की जरूरत नहीं,प्रदेश में ईंधन और गैसआपूर्ति सामान्य-सीएम योगी

गैस आपूर्ति सामान्य:गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों पर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने प्रदेश की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य में ईंधन और गैस का भंडार पर्याप्त है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक रूप से लंबी कतारें लगाकर अव्यवस्था न फैलाएं।
गैस आपूर्ति सामान्य,होम डिलीवरी व्यवस्था को लेकर निर्देश
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि रसोई गैस की होम डिलीवरी की व्यवस्था पहले की तरह सुचारू रूप से जारी,गैसआपूर्ति सामान्य है। उन्होंने जिला प्रशासनों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गैस एजेंसियां ग्राहकों के घर तक सिलेंडर पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को गैस केंद्रों पर न आना पड़े। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे केवल आवश्यकता होने पर ही ईंधन खरीदने जाएं और घबराहट में आकर खरीदारी (पैनिक बाइंग) न करें, क्योंकि ऐसी स्थिति ही अनावश्यक किल्लत का कारण बनती है।
वैश्विक तनाव और भारत की स्थिति
वैश्विक हालातों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण मिडिल ईस्ट और एशिया सहित पूरी दुनिया में आर्थिक प्रभाव देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि यह युद्ध लंबा खिंचता है, तो वैश्विक स्तर पर चुनौतियां बढ़ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत सुरक्षित है और अपनी विकास यात्रा को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।
अफवाहों से बचने की सलाह
सीएम योगी ने सचेत किया कि कुछ तत्व अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और संबंधित विभाग हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं और किसी भी आवश्यक सेवा में बाधा नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से मानसिक रूप से सतर्क रहने और संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह नियंत्रण में गैस आपूर्ति सामान्य है।
Read Also झूठी साजिश का पर्दाफाश: जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति गया जेल वह दिल्ली में प्रेमी संग मिली



