Main Slideन्यूज़ निबंध

मुंगेर में मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- मेरा बाबू है और हम साथ काम करना चाहते हैं

मुंगेर: भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता और गायक पवन सिंह ने दुर्गा पूजा के अवसर पर मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। मुंगेर जिले के कल्याणपुर स्थित ऐतिहासिक बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में आयोजित दुर्गा महोत्सव के दौरान पवन सिंह ने अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया और मंच से पुरानी बातों को पीछे छोड़ते हुए बड़ा बयान दिया।

अक्षरा सिंह को लेकर कही ये बात

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति के बीच दर्शकों में शोरगुल होने पर पवन सिंह ने कुछ देर के लिए गाना रोक दिया और मंच से कहा कि अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, उनके पिता हमारे भैया हैं और माताजी भाभी हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से सॉरी बोलते हुए दर्शकों से ताली बजाने की अपील की। उनके इस आत्मीय बयान के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया।

फैंस से पूछा साथ काम करने का सवाल

मंच से माफी मांगने के बाद पवन सिंह ने दर्शकों से मुखातिब होकर सवाल किया कि कौन-कौन चाहता है कि अक्षरा सिंह और उनकी जोड़ी फिर से पर्दे पर साथ दिखाई दे। इस पर कई दर्शकों ने हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया। कभी भोजपुरी पर्दे की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में शुमार रहे पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच आपसी अनबन के बाद से लंबे समय से दूरी बनी हुई है, ऐसे में पवन सिंह का यह बयान सोशल मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Related Articles

Back to top button