भारत रत्न पंत के जन्मदिन पर नैनीताल पहुंचे अजय भट्ट

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 135वां जन्म दिवस नैनीताल के पन्त पार्क में मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को देश की जनशक्ति में आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते थे। उन्होंने लोगों को उनके किए कायों के बारे में भी बताया। वहीं, पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों और लोक कलाकारों ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।